Author: Nimesh Kumar Rathore
कटघोरा (समाचार मित्र) अग्निपथ योजना सशस्त्र बलों की तीन सेवाओं में कमीशन अधिकारियों के पद से नीचे के सैनिकों की भर्ती के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई योजना है। इसकी घोषणा 16 जून 2022 को की गई। इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले जवानों को ‘अग्निवीर’ के नाम से जाना जाएगा। 6 दिसंबर 2024 को शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा में अग्निवीर(वायु) चयन हेतु डॉ मदन मोहन जोशी प्राचार्य के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में कार्यशाला सम्पन्न हुआ। यह कार्यशाला जिला प्रशासन कोरबा, आई क्यू ए सी, प्लेसमेंट सेल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के फैसलों का ऐलान आज रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया. आरबीआई गवर्नर ने आज रेपो रेट में कोई कटौती नहीं की और इससे आपकी ईएमआई सस्ती होने का रास्ता आज भी नहीं खुला है. हालांकि आरबीआई ने किसानों को एक सौगात दी है और इसके तहत किसानों के लिए कोलेट्रल फ्री कर्ज की लिमिट बढ़ा दी है.आरबीआई का ऐलान जानें आरबीआई ने किसानों को कोलेट्रल फ्री कर्ज की लिमिट बढ़ा दी है और इसे मौजूदा 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है.…
बरपाली (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जिले के प्रथम देहदानी स्व प्रदीप महतो के परिवार को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि कोरबा जिला के बरपाली निवासी वरिष्ठ पत्रकार स्व प्रदीप महतो ने मरणोपरांत अपना देह कोरबा के मेडिकल कॉलेज को दान करने की घोषणा की थी। विगत 4 अक्टूबर को उनके देहांत के उपरांत उनके परिवार ने स्व प्रदीप महतो का शव कोरबा मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया। साथ ही उनके दशगात्र पर स्व प्रदीप महतो की पत्नी श्रीमती केवरा महतो द्वारा नेत्रदान की और उनके पुत्र महेंद्र महतो, पुत्र वधु…
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी की शुरुआत होते ही केंद्रों में तैयारियां तेज़ हो गई हैं। कई केंद्रों में धान की आवक भी शुरू हो गई है। करतला विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बेहरचुँवा में संचालित धान उपार्जन केंद्र में भी किसान ने शासन की ऑनलाइन टोकन योजना से टोकन कटवाकर धान बिक्री कर के केंद्र में बोहनी कर दी है। ग्राम बेहरचुँवा निवासी संतोष पटेल पिता मिलाप ने 75 क्विंटल एवं अमृतलाल पिता रामप्रसाद ने 51.40 क्विंटक धान की बिक्री कर केंद्र में बोहनी की है। केंद्र प्रभारी एवं प्रबंधक वसीम मोहम्मद ने किसानों का फूल माला से…
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी की शुरुआत होते ही केंद्रों में तैयारियां तेज़ हो गई हैं। कई केंद्रों में धान की आवक भी शुरू हो गई है। करतला विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम फरसवानी में संचालित धान खरीदी केंद्र में भी किसान ने शासन की ऑनलाइन टोकन योजना से टोकन कटवाकर धान बिक्री कर के केंद्र में बोहनी कर दी है। ग्राम रीवापार निवासी किसान भाई उमाशंकर पिता रामनाथ ने 34.40 क्विंटल एवं प्रेमशंकर पिता रामनाथ ने 34.80 क्विंटक धान की बिक्री कर केंद्र में बोहनी की है। केंद्र प्रभारी एवं प्रबंधक क्रांति कुमार देवांगन ने किसानों का फूल…
कटघोरा (समाचार मित्र) शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा संबद्ध-अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.)का राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य एवं महिला इकाई का संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक : 24.11.2924 से 30.11.2024 तक “मेरा युवा भारत के लिए युवा, डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन स्वामी भजनानंद वनवासी सेवा आश्रम केंदई, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा में आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रतिदिन शिविर दिनचर्या के अनुरूप कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। शिविर उद्घाटन आज 24.11.2024, रविवार को अपरान्ह 03.00 बजे साध्वी गिरिजेश नंदनी संचालिका स्वामी भजनानंद वनवासी सेवा आश्रम केंदई के…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) ग्रामीण भारत में पंचायतें शासन व्यवस्था का काफी अहम हिस्सा हैं। लेकिन पंचायतों की आय अभी नाममात्र है। उन्हें संविधान ने कई तरह के कर लगाने के अधिकार दे रखे हैं मगर राज्य सरकारों ने कभी पंचायतों की कमाई को बढ़ावा देने की कोशिश ही नहीं की। हालांकि अब केंद्र पंचायतों की कमाई बढ़ाने की कोशिश कर रही है। वह इसके लिए आदर्श नियम बनाने की तैयारी में भी है। पंचायतों के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन स्थानीय ग्रामीण निकायों को आत्मनिर्भर बनाने में राज्यों की ही रुचि नहीं है।…
कोरबा (समाचार मित्र) बीती रात्रि को ग्राम नोनबिर्रा (करतला) के पास ग्रामीणों के अनुसार DBL कम्पनी के भारी वाहन की चपेट में आने से मोटर सायकल सवार एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्मृघटना से आक्रोशित भीड़ में परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया और मुवावजे की मांग करने लगे। जानकारी के अनुसार मृतक युवक सरवन राठिया पिता छेदुराम निवासी मुढुनारा, कोरबा का निवासी है। सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई है। वही मोटर सायकल के परख़च्चे उड़ गए जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने कंपनी के…
कोरबा (समाचार मित्र) पंचायत चुनाव नज़दीक आते ही राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। नगर निगम, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सहित ग्राम पंचायतों में आगामी एक माह बाद से चुनावी तैयारियां शुरू हो जाएगी। ऐसे में संभावित प्रत्याशियों के नाम आने शुरू होने है। श्याम भवन मडवारानी में यादव समाज का बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें सभी करतला ब्लाक के यादव स्वजातीगण उपस्थित हुए। जिसमें यादव समाज के वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष अंत राम यादव (A ग्रेट बिजली ठेकेदार) को कोरबा जिला पंचायत क्षेत्र क्र.4 से जिला सदस्य हेतु प्रत्याशी के लिए पूरे 50 गांव के यादव समाज से चुनाव में उतारने…
कोरबा (समाचार मित्र) दीपावली से पूर्व ही कोरबा जिले को कुछ समय से खाली पड़े जिला पंचायत सीईओ की कुर्सी के दावेदार मिल गया। राज्य शासन के मंत्रालय ने कोरबा में ही पदस्दिथ दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर को कोरबा जिले का नया जिला पंचायत सीईओ नियुक्त किया है। कुछ समय से कोरबा में यह पद खाली पड़ा हुआ था अस्थाई रूप से अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही थी जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने कोरबा जिले में दिनेश कुमार नाग की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में मंत्रालय से आदेश भी जारी कर दिया गया है।