Author: Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा तहसील पटवारी हल्का न.20,रा. नि.म.बरपाली के ग्राम गिरारी (श्यांग) निवासी शांति बाई ने जिलाधीश को लिखित शिकायत करते हुए हल्का में पदस्थ पटवारी दिनेश कुमार सेन पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा है कि पटवारी दिनेश कुमार सेन मेरे 1 एकड़ 50 डिसमिल पुस्तैनी जमीन को मेरे व मेरे सभी हिस्सेदारों का फौती काटकर, दस्तावेजों में कूट रचना कर दलालों के माध्यम से विक्रय कर दिया है, जबकि सभी हिस्सेदार जिनकी फौती काटकर बिक्री कर दिया गया है जीवित हैं। शांति बाई ने जिलाधीश से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही जिलाधीश से निवेदन करते…

Read More

कोरबा। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत करतला परियोजना के 215 आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्योहार का आयोजन किया जा रहा है जो 12 सितंबर से 15 सितंबर तक चलेंगे। जिसके तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में जन सामान्य को पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है । परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी बैस ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए अनिवार्य रूप से अपने 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन, ऊंचाई की माप कराकर वास्तविक पोषण स्थिति ज्ञात करने की अपील की। इस दौरान जिन बच्चों का…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) कुछ दिन पहले ग्राम चिचोली के जंगलों में जुवरियो के खिलाफ़ कार्यवाही के बाद अब फिर से उरगा पुलिस ने जुवारियों के खिलाफ़ बड़ी कार्यवाही की है। गिधौरी पहरीपारा जंगल में पहाड़ी के ऊपर जुआ खेलने वाले 8 जुआरियों को पकड़ कर नगदी रकम 62500.00 एवं 8 नग मोबाइल जुमला क़ीमती 150000.00 (एक लाख पचास हज़ार रू) जप्त किया गया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है,…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) रामपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक ननकीराम कंवर ने ग्राम देवलापाठ में नवनिर्मित विधायक मंच का लोकार्पण किया। मंच का निर्माण विधायक मद से ही सत्र 2023-24 में स्वीकृत किया गया था जिसके लिए पूर्व विधायक ननकीराम कंवर ने 3 लाख रूपए की राशि स्वीकृत किया था। लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे श्री कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में क्षेत्र के सभी समस्याओं को दूर करने का यथासंभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आज भले ही आज वो विधायक नही है परन्तु अंतिम सांस तक जनता की सेवा करते रहूंगा। उन्होंने भव्य मंच…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) ग्राम घिनारा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार को करतला ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम घिनारा में आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर में कुल 253 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 83 आवेदन पर मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। अन्य आवेदन मांग तथा शिकायत संबंधी होने की वजह से आवेदन पर परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। शिविर में उपस्थित जनपद अध्यक्ष करतला श्रीमती सुनीता कंवर ने कहा कि…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) करतला एवं बरपाली परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 26 रिक्त पद पर दिनांक 27 अगस्त 2024 से 10 सितंबर 2024 तक आवेदन मंगाए गए हैं। जिसमें बरपाली परियोजना अंतर्गत कुल 12 पद जिसमें कोटवारपारा अमलडीहा, कुरुडीह बस्ती, ऊपर मुहल्ला चिचोली, नदीपार महोरा, झिंका बस्ती, नवापारा बस्ती, भेलवागुड़ी बस्ती, सरपंच मुहल्ला कनकी, जोगीपाली बस्ती, तरदा बस्ती, ऊपरपारा गुमिया, परानुपारा कथरीमाल में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं। वही करतला परियोजना अंतर्गत कुल 15 पद रिक्त है जिसमें पुष्पांजली चौक रामपुर, चिराईझोरखा रामपुर, पंडरीपानी चोरभट्टी, पहरीपारा जुनवानी, रीवाबाहर 2, भाटापारा लबेद, अमेराभाटा सेंद्रीपाली, बस्ती कछार, आमाडाड नोनबिर्रा, भेलवाडीह कोई,…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) पूर्व जनपद उपाध्यक्ष करतला व वर्तमान में झा ट्रांसपोर्ट बरपाली के संचालक मनोज झा की ज्येष्ठ पुत्री का बीती रात निधन हो गया। उनकी बड़ी पुत्री प्रियल झा उम्र 21 वर्ष पिछले कई वर्षों से बीमारी से पीड़ित थी। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था फिर भी घर में नर्सिंग स्टाफ लगाकर उसका ईलाज कराया जा रहा था। बीमारी से जूझते हुए आखिर में बीती रात प्रियल झा ने दम तोड़ दिया। जिसका अंतिम संस्कार आज 22/08/24 को लगभग 11 बजे सलिहाभांठा(बरपाली) स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) शा.उ.मा.वि. भैसमा के नवनिर्मित भवन निर्माण के संबध में विद्यालय के प्राचार्य सी. एल. सारथी ने शाला विकास एवं प्रबंध समिति को पत्र लिखकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। शा.उ.मा.वि.भैसमा के संबंध में प्राप्त जानकारी निम्नानुसार है – 1. शाला भवन का निर्माण कार्य कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार के दौरान दिसम्बर 2019-20 से चल रहा है, जो की आज दिनाँक तक अपूर्ण है। 2. ठेकेदार के द्वारा बनाने में अनावश्यक विलम्ब किया जा रहा है। 3. इस संस्था में कक्षा 9वी से बारहवी तक के विधार्थी अध्ययनरत है, जिसमें कक्षा 9वी. अ.ब…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) जिला कोरबा में भोजली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. भोजली का त्यौहार सिर्फ मित्रता का ही उत्सव नहीं है, बल्कि नई फसल की कामना के लिए गांवों में यह त्योहार मनाया जाता है. जिले के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं एक-दूसरे को भोजली का दूब भेंट कर जीवन भर मित्रता का धर्म निभाने का संकल्प लेती हैं. पंप हाउस बस्ती में इस बार भोजली त्यौहार के मौके पर पुरुषों ,महिलाएं और युवतियों ने भोजली की टोकरियां सिर पर रखकर नदी किनारे पहुंची और विसर्जन किया गया. सभी ने पारंपरिक रस्मों के साथ नदी में भोजली का…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) देश के आज़ादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस एवं अमर वीर शहीदों को याद में कोरबा ज़िले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम फरसवानी के हाईस्कूल प्रांगण में निःस्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में गर्भवती माताओं, सिकलीन के सहित अन्य गंभीर बिमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए कुल 157 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। जिसमें ग्राम फरसवानी के आस पास के युवाओं के साथ साथ दूर दराज के युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। लंबी दूरी तय करके आए मजदूर एकता सेवा समिति छाल के…

Read More