Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मान. रमेश सिन्हा आज कोरबा दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार चीफ जस्टिस श्री सिन्हा कुछ ही घंटों में कोरबा जिला न्यायालय पहुंचने के लिए रवाना हो गए है। अधिकारियों प्रोटोकाल के अनुसार दोपहर 3:30 बजे तक कोरबा न्यायालय पहुंच सकते है। बाकी की जानकारी कार्यक्रम के बाद प्रदान की जायेगी।
कोरबा/कटघोरा (समाचार मित्र) बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने के बीच कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, पिछले करीब चार महीनों में सर्पदंश के 6 से अधिक मामलों में मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि रेफर किए गए मरीजों में बाद में मौत हो गई। 9 वर्ष के बच्चे की मौत, मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का ! माता पिता के साथ घर में सो रहा 9 वर्षीय बालक मोहन सिंह गोंड को तड़के रात्रि…
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर बड़े बदलाव के संकेत दिए है। पिछले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई तरह की योजनाओं को स्कूलों में लागू करने का ऐलान किया है उसी कड़ी में विश्वनीय सूत्र बताते हैं कि अब स्कूलों का समय भी बदलने वाला है। केवल शनिवार का बदलेगा से समय, बाकी यथावत ! छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बैंड पार्टी, छात्रों को अनिवार्य कराटे प्रतिक्षण सहित बाहरी व्यक्ति के प्रवेष पर प्रतिबंध लगाने की बात की थी जिसके बाद उन्होंने अब शनिवार को लगने वाले स्कूल समय प्रातः…
जांजगीर – चांपा (समाचार मित्र) जिले में सुबह सुबह बड़ी दर्दनाक घटना घटी। चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मां और 9 वर्ष के एक बेटे को सर्प ने डस लिया है। ग्राम अमझर में एक परिवार के 2 सदस्यों को सर्प ने काट लिया। बताया जा रहा है कि मां और बेटे को सर्प ने डस लिया है। मामले में मां की हालत खराब है और बेटे ने ईलाज के अभाव में दम तोड़ दिया है। अधिक जानकारी मिलने पर आगे अपडेट किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) आज छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति में भोजली तिहार है जिसका राज्य की लोकसंस्कृति में एक विशेष स्थान है। यह केवल एक धार्मिक या पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आपसी प्रेम, मैत्री और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। भोजली की परंपरा विशेष रूप से महिलाओं, युवतियों और बेटियों से जुड़ी हुई है। ऐसे मनाया जाता है भोजली तिहार भोजली पर्व के दौरान महिलाएं और युवतियां छोटी-छोटी टुकनियों में मिट्टी भरकर धान, गेहूं, जौ, कोदो सहित विभिन्न अनाजों के बीज बोती हैं। इसके बाद नियमित रूप से भोजली की सेवा-पूजा की जाती है और…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) भारतीय रेलवे ने स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य रेलवे परिसरों में साफ-सफाई से जुड़े नियमों को और सख्त कर दिया है। अब रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने या स्वच्छता प्रभावित करने वाली गतिविधियों के लिए जुर्माना वसूलने की तैयारी में है। कोर्ट में किया जा सकता है पेश संशोधित नियमों के तहत रेलवे परिसर में स्वच्छता से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर अब 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति जुर्माना भरने से इनकार करता है या भुगतान नहीं करता है, तो उसे संबंधित अधिकार क्षेत्र वाली सक्षम अदालत के सामने…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिले में रक्षा बंधन के दिन बड़ा बवाल हो गया। सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर कथित हिंद्र विरोधी कमेंट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढने पर दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। हालात संभालने पहंची पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसमें टीआई समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं। बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला भी घटनास्थल पर पहंचे और स्थिति का जायजा लिया। इलाके में तनाव को देखते हए बडी संख्या में…
कोरबा (समाचार मित्र) बारिश का पानी अपने खेत की ओर मोड़ने के लिए दो किसानों के बीच जमकर विवाद हो गया। पड़ोसी के खेत की मेंड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। मामला कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के खैराबहार गांव में दो युवकों ने घर के आंगन में पहुंचकर अजय कुमार रोहिदास पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने भाले से उसके पेट और हाथ पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय की उपचार के दौरान मौत हो गई। मेंड़ काटकर पानी अपने खेत की ओर मोड़ लिया…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा पुलिस ने रक्षाबंधन पर बहनों एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए “पिंक पेट्रोलिंग” योजना शुरूआत की है। दोपहिया वाहन में सवार पुलिस के अधिकारी कर्मचारी शहर में भ्रमण करेंगे और जहां जैसी आवश्यकता पड़ेगी स्वयं को प्रस्तुत करेंगे। कोरबा एसपी ने हरी झंडी दिखाकर सबको रवाना किया। राह चलते छेड़खानी पड़ेगी भारी महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर कोरबा पुलिस की महिला टीम को तैनात किया जा रहा है ताकि राह चलते किसी मनचले द्वारा महिलाओं को परेशान न किया जा सके। वही बालिकाएं भी कहीं भी आने जाने में सुरक्षित महसूस कर सके। योजना का उद्देश्य…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) एक तरफ़ जहां भाई भाई में मामूली से बात को लेकर विवाद हत्या जैसे गंभीर अपराधों में बदल रहे है वहीं दूसरी ओर एक भाई भाई का प्यार समाज में आपसी पारिवारिक प्रेम और स्नेह की कहानी को बयां कर रहे है। किडनी खराब होने से जिंदगी की जंग लड़ रहे बड़े भाई को छोटे भाई ने किडनी दान कर दी। रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम, त्याग और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस पावन अवसर पर सामने आई एक भाई की कहानी रिश्ते की इसी भावना को साकार करती है। किडनी की…