Author: Ajay Kumar Rajak
कोरिया/पटना (समाचार मित्र) पी.एस. एकेडमी, शंकर नगर, पटना-84 में National Ayurveda Day के अवसर पर “P.S. Academy Career Guidance Talk Show – 2nd Show” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आयुर्वेद, मेडिकल साइंस तथा विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में Dr. Ritesh Kushwaha (BAMS) एवं Dr. Deepak Kushwaha (BAMS) ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद एवं मेडिकल क्षेत्र में शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया तथा करियर की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से अपने भविष्य और करियर से जुड़े सवाल पूछे तथा Q&A Session में उत्साहपूर्वक सहभागिता…
कोरिया (समाचार मित्र) बाजारपारा पटना में बिजली तारों के मकड़जाल को लेकर शिकायत, व्यवस्थित करने की मांग पटना। नगर पंचायत पटना के बाजारपारा क्षेत्र में अव्यवस्थित एवं नीचे लटक रहे विद्युत तारों की समस्या को लेकर सांसद प्रतिनिधि दीपक खत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, पटना के कनिष्ठ अभियंता को आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि बाजारपारा क्षेत्र में विद्युत तारों का मकड़जाल बना हुआ है। कई स्थानों पर बिजली के तार काफी नीचे लटके हैं तथा आए दिन तार टूटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे आम नागरिकों और राहगीरों…
कोरिया (समाचार मित्र) सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम 7 बजे जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलेभर में तीन लाख से अधिक दीये प्रज्वलित किए गए। ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, अमृत सरोवरों, चौक-चौराहों, प्रमुख स्थलों तथा शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में एक साथ दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम ओपन थिएटर, झुमका में गुरुवार को शाम 7 बजे आयोजित हुआ, जहां 25 हजार से…
कोरिया (समाचार मित्र) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से बेरोजगार दिवस महंगाई, बेरोजगारी और UPI टैक्स समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को मंडल कांग्रेस कमेटी पटना द्वारा विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सांकेतिक बेरोजगार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल कांग्रेस कमेटी पटना के अध्यक्ष परेश सिंह ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा UPI टैक्स जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई और रोजगार…
कोरिया/सोनहत (समाचार मित्र) ग्राम पंचायत रजौली के ग्राम धनपुर में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम बच्ची कुमारी प्रियांशी पैकरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। हादसे के बाद जिला पंचायत कोरिया के संचार-संकर्म सभापति सुरेश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह, नायब तहसीलदार…
बच्चों की सुरक्षा और निगरानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव। कोरिया (समाचार मित्र) आदिवासी बालक आश्रम मझारटोला में छात्र के बिना सूचना अनुपस्थित होने और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दिए जाने के मामले को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने गंभीरता से लिया है। मामले में आश्रम अधीक्षक श्री अशोक एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सोनहत को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर ने आदिवासी बालक…
कोरिया (समाचार मित्र) बालक आश्रम में अध्ययनरत छात्र का शव आश्रम परिसर के पास स्थित तालाब में मिला है। बताया जा रहा है कि छात्र करीब दो दिन पहले ही आश्रम में दाखिल हुआ था। छात्र के आश्रम से गायब होने के बाद परिजनों को सूचना देने में हुई देरी को लेकर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले के सोनहत विकासखंड से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मझारटोला स्थित आदिवासी बालक आश्रम में रह रहे कक्षा चौथी के छात्र प्रिंस सिंह उर्फ ‘भीम’ की मौत हो गई। छात्र का शव आश्रम परिसर के पास स्थित तालाब…
कोरिया (समाचार मित्र) कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों और लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। हर विद्यार्थी की बने अपार आईडी कलेक्टर ने जिले में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। संकुल समन्वयकों को अभियान के माध्यम से…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित, गतिविधिवार नोडल अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी। सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने होंगी विविध गतिविधियां। कोरिया (समाचार मित्र) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी, नागरिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां जिले के ग्राम, वार्ड, विकासखंड एवं जिला…
कोरिया/पटना (समाचार मित्र) पी.एस. एकेडमी स्कूल में आज शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं खेलों का आयोजन किया, जिसमें म्यूजिकल चेयर सहित कई मनोरंजनात्मक कार्यक्रम प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भावपूर्ण शब्दों में शुभकामनाएं एवं सम्मान संदेश प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डायरेक्टर सर प्रदीप साहू, डायरेक्टर मैम सुनयना सोनी, प्रिंसिपल…