कोरिया/पटना (समाचार मित्र) पी.एस. एकेडमी स्कूल में आज शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में बच्चों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं खेलों का आयोजन किया, जिसमें म्यूजिकल चेयर सहित कई मनोरंजनात्मक कार्यक्रम प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भावपूर्ण शब्दों में शुभकामनाएं एवं सम्मान संदेश प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डायरेक्टर सर प्रदीप साहू, डायरेक्टर मैम सुनयना सोनी, प्रिंसिपल सोनाक्षी मैम एवं वाइस प्रिंसिपल रश्मि काशी मैम सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर सर एवं डायरेक्टर मैम द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम ने शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच प्रेम, सम्मान एवं गुरु-शिष्य संबंध की खूबसूरत भावना को और मजबूत किया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।



