कोरिया/पटना (समाचार मित्र) पी.एस. एकेडमी, शंकर नगर, पटना-84 में National Ayurveda Day के अवसर पर “P.S. Academy Career Guidance Talk Show – 2nd Show” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आयुर्वेद, मेडिकल साइंस तथा विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में Dr. Ritesh Kushwaha (BAMS) एवं Dr. Deepak Kushwaha (BAMS) ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद एवं मेडिकल क्षेत्र में शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया तथा करियर की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से अपने भविष्य और करियर से जुड़े सवाल पूछे तथा Q&A Session में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से दोनों चिकित्सकों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में P.S. Academy के Director Er. Pradeep Sahu एवं Principal Sonakshi Tiwari की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मंच संचालन Shreya Mam द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को समय रहते सही करियर विकल्पों की जानकारी मिलना उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों की संभावनाओं को समझने और अपनी रुचि के अनुसार करियर का चुनाव करने में मददगार साबित होते हैं।



