Author: Ajay Kumar Rajak
कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने निहारा गौरघाट का मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य, बोलीं—प्रकृति के संगीत से सजी हैं वादियां ! कोरिया (समाचार मित्र) बारिश के मौसम में कोरिया की हसीन वादियां इन दिनों अपने पूरे शबाब पर हैं। पहाड़ों से गिरते झरने, कल-कल बहती जलधाराएं, घने जंगलों की हरियाली और ठंडी हवाओं ने जिले के प्राकृतिक सौंदर्य में चार चांद लगा दिए हैं। इन्हीं खूबसूरत नजारों के बीच गौरघाट का दूधिया जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बरसात के बाद पहाड़ों से तेज रफ्तार में गिरता सफेद पानी जब चट्टानों से टकराता है, तो पूरा जलप्रपात दूधिया…
कोरिया (समाचार मित्र) पी.एस. एकेडमी स्कूल पटना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मासूम अदाओं और आकर्षक पोशाकों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यालय परिसर में भक्ति गीतों एवं श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके…
कोरिया (समाचार मित्र) शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कोरिया जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) द्वारा उन्हें वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। NIEPA देश में शैक्षिक योजना, प्रशासन एवं प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थान है। ऐसे संस्थान द्वारा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यों की सराहना किया जाना कोरिया जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय स्तर…
कोरिया (समाचार मित्र) महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में निरंतर पहल* 2026 को महतारी गौरव वर्ष के रूप सदैव याद किया जाएगा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान मातृशक्ति के सम्मान और नारी शक्ति के प्रति आदर की परंपरा से जुड़ी हुई है। मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी, मां महामाया और मां चंद्रहासिनी की आस्था से लेकर माता कौशल्या की धरती तक, छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति सदैव सामाजिक जीवन के केंद्र में रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार…
कोरिया (समाचार मित्र) खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन कोरिया एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मिनी स्टेडियम, उमझर में भव्य खेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने मेजर…
कोरिया (समाचार मित्र) P.S. ACADEMY के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक सुंदर एवं भावनात्मक पहल की। विद्यार्थियों ने स्कूल, पुलिस स्टेशन एवं अस्पताल में राखी बाँधकर रक्षाबंधन का महत्व बताया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने स्कूल के ड्राइवरों को भी राखी बाँधी। जो प्रतिदिन बच्चों को सुरक्षित रूप से स्कूल लाने-ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों ने उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सुरक्षित यात्रा में उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को प्रेम, सम्मान, सुरक्षा, सेवा-भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।…
कोरिया (समाचार मित्र) कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दामुज में गुरुवार को न्योता भोजन एवं शैक्षिक प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता ने विद्यालय का अवलोकन कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और अध्ययन स्तर का परीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों से पाठ्यपुस्तकों का वाचन करवाया तथा गणित के पहाड़े पूछे। कक्षा चौथी के छात्र विराट एवं कक्षा पांचवीं के…
कोरिया (समाचार मित्र) जिले के पटना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें शराब दुकान बंद होने के बाद जिला आबकारी विभाग में पदस्थ कर्मचारी के शराब लेने पहुंचने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति शराब के नशे में दुकान के कर्मचारियों से कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी देते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में व्यक्ति की पहचान उमाशंकर कुशवाहा, जिला आबकारी विभाग में पदस्थ कर्मचारी के रूप में बताई जा रही है। वीडियो में वह दुकान के कर्मचारियों…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और भाजपा कार्यकर्ता ही प्रशासनिक अधिकारियों से परेशान है। भाजपा सरकार में अपने ही कार्यकर्ताओं का सरकार के अधिकारियों के खिलाफ़ ये बताता है कि छत्तीसगढ़ में अफसरशाही चरम पर है। प्रशासनिक अधिकारियों की कथित मनमानी, शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर उचित क्रियान्वयन नहीं होने, आमजन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किए जाने तथा विभिन्न मामलों में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा नेता मनोज साहू ने बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि 10 सितम्बर से सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया जाएगा। इससे पहले…
कोरिया (समाचार मित्र) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रही है। इसी उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत 31 प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जाएगा। इससे योजनाओं की पहुंच, प्रभावशीलता और पारदर्शिता को नई मजबूती मिलेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को दिया प्रभावी क्रियान्वयन का मंत्र कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, बैकुंठपुर में जिलास्तरीय अधिकारियों को अभियान के संबंध…