Author: Santosh Kumar Gupta
बिलासपुर (समाचार मित्र) जिस हाथ ने हजारों जहरीले सांपों को काबू में कर लोगों की जान बचाई, उसी हाथ को इस बार मौत का सामना करना पड़ा। नवागढ़ में देर रात स्नेक रेस्क्यू के दौरान जाने-माने स्नेक कैचर मनीष पाटिल को सांप ने डस लिया। हादसे का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें सांप को डिब्बे में डालते वक्त अचानक मनीष पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि 112 की टीम मनीष पाटिल को अपने साथ स्नेक रेस्क्यू के लिए लेकर गई थी। रेस्क्यू के दौरान सांप के डसने के बाद उनकी हालत गंभीर…
बाइक से टक्कर के बाद पुजारी पर चाकू से हमले का आरोप, मामूली धाराओं में केस दर्ज होने से उठे सवाल ! बिलासपुर (समाचार मित्र) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में देर रात बाइक से टक्कर लगने के बाद एक पुजारी और युवक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने पहले पुजारी को थप्पड़ मारे और फिर चाकू से हमला करने की कोशिश की। हमले से बचने के दौरान पुजारी के बाएं पैर और जांघ में चोटें आईं। पीड़ित ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है। वहीं, उनका आरोप है कि चाकू से हमला…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) हरतालिका तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-शांति की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित कन्याएं भी अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति की इच्छा से इस व्रत को श्रद्धा के साथ करती हैं। 14 सितंबर 2026 को हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह दिन माता पार्वती की तपस्या, भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट आस्था और वैवाहिक जीवन में प्रेम एवं समर्पण की भावना को याद करने का अवसर भी है। सुहागिन…
बिलासपुर (समाचार मित्र) तालाब में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सकरी थाना क्षेत्र से लगे ग्राम पेंडारी में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुरूम खदान में बने तालाब में एक अज्ञात महिला की लाश पानी में तैरती हुई दिखाई दी। तालाब में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल सकरी पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार, पेंडारी स्थित मुरूम खदान के तालाब में ग्रामीणों की नजर पानी में तैर रहे महिला के…
बिलासपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के उत्तरी अंचल में हवाई सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। एलायंस एयर ने बिलासपुर-अंबिकापुर-कोलकाता मार्ग पर संचालित अपनी विमान सेवा को रोक दिया है। अब यह सेवा पहले की तरह सिर्फ कोलकाता और बिलासपुर के बीच ही संचालित होगी। अंबिकापुर को इस हवाई कनेक्टिविटी से फिलहाल बाहर कर दिया गया है। हालांकि, इसी बीच क्षेत्रीय विमानन क्षेत्र से एक सकारात्मक संकेत भी सामने आया है। नए विमानों के बेड़े में शामिल होने के साथ बिलासपुर एयरपोर्ट की तस्वीर बदलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ऐसे में एक तरफ अंबिकापुर की उड़ान बंद होने…
बिलासपुर में अरपा पार नगर निगम की मांग पर छठवें दिन भी अनशन, आंदोलनकारियों का ऐलान, मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे ! बिलासपुर (समाचार मित्र) अरपा पार नगर निगम की मांग को लेकर आंदोलन अब लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है। रामसेतु, बिलासपुर में नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक अमित तिवारी द्वारा 1 सितंबर से शुरू किया गया आमरण अनशन आज छठवें दिन भी जारी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि अरपा पार नगर निगम बनाने को लेकर जो वादा किया गया था, उसे पूरा कराने की मांग को लेकर वे अनशन पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों के मुताबिक,…
बिलासपुर (समाचार मित्र) रक्षा बंधन पर्व की रात छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज मोहल्ले में हुई पत्थरबाजी और हिंसा के मामले में पुलिस ने चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का नेहरू चौक से जुलूस निकाला। इसके बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में अभी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मसानगंज में हिंसा फैलाने और पत्थरबाजी के बाद से दोनों गुटों के लोग फरार हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार…
लूट के माल के बंटवारे को लेकर विवाद, मारपीट के बाद पुलिस के सामने आया वारदातों का कनेक्शन । बिलासपुर (समाचार मित्र) अपराध की जांच के दौरान कई बार छोटी-सी घटना बड़े मामले की कड़ी बन जाती है। कोटा क्षेत्र में जुलाई में हुई दो लूट की वारदातों की जांच में भी कुछ ऐसा ही सामने आया। पुलिस के मुताबिक, लूट के सामान के बंटवारे को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ और पेट्रोल पंप के पास मारपीट की घटना के बाद मामले की जांच आगे बढ़ी। इसी दौरान पुलिस को जुलाई में हुई दो लूट की घटनाओं से…
बिलासपुर (समाचार मित्र) शराब के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करने वाली आबकारी टीम अब खुद गंभीर आरोपों के घेरे में घिरी है। पीड़ित परिवार का दावा है कि करीब तीन महीने पहले दयालबंद मधुबन स्थित उनके घर, जहां किराना दुकान संचालित होती है, आबकारी टीम पहुंची और पूरे घर की जांच- पड़ताल की। परिवार के अनुसार कुछ नही मिला, इसके बावजूद पानी डिस्पोजल के नाम पर कार्रवाई का हवाला देकर कुछ कोरे दस्तावेजो पर साइन कराए गए और 5000 हजार नगद ले लिए गए। डर और शिक्षा के अभाव में परिवार ने पैसे भी दे दिए और दस्तावेजो पर हस्ताक्षर…
बिलासपुर (समाचार मित्र) खपरगंज हिंसा में नया मोड़, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल रक्षाबंधन की रात हुई खपरगंज हिंसा के मामले में हर दिन नया मोड़ सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार नए-नए वीडियो सामने आने से पुलिस के दावों और आरोपियों के बयानों के बीच सच की तलाश और भी पेचीदा होती जा रही है। मामला अब सिर्फ गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वायरल वीडियो के जरिए सामने आ रहे अलग-अलग दावों ने इसे एक नई दिशा दे दी है। पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े अब तक 20 आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह चुकी है।…