Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 37-34 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली-तानाखार क्षेत्र के ग्राम केराकछार की बेटी संजू देवी यादव भी भारतीय टीम की सदस्य के रूप में शामिल रहीं। संजू देवी की इस उपलब्धि से कोरबा जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। ग्रामीण अंचल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। संजू…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दूसरे के खिलाफ अपराध तो सुनने में आता ही है परंतु क्या हो जब घर का रक्षक ही भक्षक बन जाए। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित डूमरतराई साहू पारा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार सुबह एक पारिवारिक विवाद के बाद पति भुनेश्वर साहू ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। मृतकों की पहचान: खिलेश्वरी साहू (पत्नी), आशीष साहू (10 वर्ष) और ज्ञान साहू (8 वर्ष)। आरोपी की स्थिति: वारदात के…
पुटीडीह धान खरीदी में अनियमिता एवं ग़बन के फरार आरोपी गिरफ्तार ! सक्ती (समाचार मित्र) जिला सक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.)के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल (रा.पु.से)के मार्गदर्शन, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.)के कुशल नेतृत्व में शासकीय योजनाओं एवं धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना डभरा पुलिस द्वारा धान खरीदी में गंभीर अनियमितता एवं शासकीय राशि को क्षति पहुंचाने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना डभरा में अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 316(5), 318(4), 61(2),…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक ऐसे शातिर आरोपी को पकडा है, जिसके बारे में जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। आरोपी सितंबर 2026 में प्रेमिका से मिलने के लिए ग्वालियर से रायगढ पहंचा था। इर्स दौरान रूपए खत्म होने पर वो बाइक चूराने लगा। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 6 दो पहिया वाहन जब्त की है। जाानेए क्या है पूरा मामला ! दरअसल, शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकश लगाने SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पूलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सादेग्ध की तलाश…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) 28 से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल से आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने आज विशेष कार्य दिवस की मंजूरी दी है। 27 सितंबर 2026 को देश के सभी सरकारी (Public Sector) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) खुले हैं। अगर आप नई कार खरीदने जा रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद अहम है। अगले तीन दिन बैंक शाखाएं बंद रहने से पहले आज ही लोन का पैसा ट्रांसफर करवाएं, ईएमआई (EMI) भरें या बड़ा RTGS पेमेंट निपटा लें। बैंक जाते समय अपना एक लोन सैंक्शन…
कोरबा (समाचार मित्र) जिले के दीपका स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में सामने आए 15 साल पुराने अवैध गर्भपात मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को आंशिक रूप से बदलते हुए तीन चिकित्सकों को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट के तहत दोषी करार दिया है। मामला वर्ष 2011 में अस्पताल में मिले 16 से 32 सप्ताह के भ्रूण और गर्भपात से जुड़े उपकरणों की बरामदगी से संबंधित है। अस्पताल में मिले थे 16 से 32 सप्ताह के भ्रूण ! मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला 7 अगस्त 2011 का है।…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के एक जिले में ट्रांसफार्मर फटने से तीन किसानों की मौत हो गई तीनो ट्रांसफार्मर फटने से झूलस गए थे. तीनो की इलाज के दौरान जान चली गयी। बाप बेटे समेत तीन किसानों की मौत ! बेमेतरा जिला अंतर्गत मामला मोहतरा (खंडसरा) गाँव के हेमबंद खार का है. घटना रविवार (20 सितंबर) सुबह करीब 8:30 बजे की है. मतकों की पहचान 62 वर्षीय ईश्वर पटेल, 50 वर्षीय राधेश्याम चंद्राकर और उनके बेटे 3२ वर्षीय छन्रू चंद्राकर के रूप में हुई है. तीनो की इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रासफार्मर में अचानक हुआ ब्लास्ट ! जानकारी…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ के अलग-अलग हिस्सों में मानस्रन एक बार फिर परी ताकत से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछल 24 घंटों के दौरान राज्य के मध्य और दक्षिणी इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। क्ड जिलों में तो भारी से अत्यधिक भारी बारिश के कारण सडकें और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। अचानक हुई इस भारी बारिश से आम जनजवन पूरो तरह प्रभावित हुआ है और नदी नाले उफान पर आ गए हैं। राज्य में किसी भी नदी किनारे घूमने जाने पर चेतावनी जारी किया गया है। इन जिलों में बिगडे…
छत्तीसगढ़/रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और बिगड़ते मौसम को देखते हुए राज्य सरकार ने शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी में अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शनिवार को छुट्टी रखने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।…
छत्तीसगढ़/जांजगीर (समाचार-मित्र) जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में वर्तमान सरपंच के 70 वर्षीय पिता की मौत की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान वर्तमान सरपंच रोहित कुमार कश्यप के पिता के रूप में बताई जा रही है। मौत का वास्तविक वजह क्या है और वारदात के पीछे कौन जिम्मेदार है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गतवा का ! ग्राम पंचायत गतवा में घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मौत के कारणों और घटना…