छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के एक जिले में ट्रांसफार्मर फटने से तीन किसानों की मौत हो गई तीनो ट्रांसफार्मर फटने से झूलस गए थे. तीनो की इलाज के दौरान जान चली गयी।
बाप बेटे समेत तीन किसानों की मौत !
बेमेतरा जिला अंतर्गत मामला मोहतरा (खंडसरा) गाँव के हेमबंद खार का है. घटना रविवार (20 सितंबर) सुबह करीब 8:30 बजे की है. मतकों की पहचान 62 वर्षीय ईश्वर पटेल, 50 वर्षीय राधेश्याम चंद्राकर और उनके बेटे 3२ वर्षीय छन्रू चंद्राकर के रूप में हुई है. तीनो की इलाज के दौरान मौत हो गई।
ट्रासफार्मर में अचानक हुआ ब्लास्ट !
जानकारी के मताबिक, रविवार की सुबह इश्वर राधेश्याम और छन्न खेत में काम कर रहे थे. इस दौरान ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ ट्रांसफार्मर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया धमाका इतनी जोरदार था ट्रांसफार्मर का खौलता तेल दूर तक फैल गया जिसकी चपेट में तीनो आ गए.
तीनों की इलाज के दौरान मौत !
घटना के बाद आसपास चीख-पुकार मच गया. जिसके बाद स्थानीय लोग तीनो घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल ले गए. जहां प्रा्थामेक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपर रेफर कर दिया गया. तीनो का इलाज चल ही रहा था. इसी बीच शूक्रवार को तीनों की मौत हो गयी


