छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक ऐसे शातिर आरोपी को पकडा है, जिसके बारे में जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। आरोपी सितंबर 2026 में प्रेमिका से मिलने के लिए ग्वालियर से रायगढ पहंचा था। इर्स दौरान रूपए खत्म होने पर वो बाइक चूराने लगा। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 6 दो पहिया वाहन जब्त की है।
जाानेए क्या है पूरा मामला !
दरअसल, शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकश लगाने SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पूलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सादेग्ध की तलाश की जा रहो थी।
सीएसपी राहल उईके, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतत्व में पलिस टीम ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज अलग-अलग खंगाले, जिसमें पांच स्थानों पर हई बाइक चोरी क घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। इसी दौरान 24 सितंबर को पूलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध यूवक बाइक चोरी के लिए गौशाला के पास देखा गया है।
सूचना पर तत्काल कोतवाली पलिस टीम मौके पर पहंची। पूलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों को मोबाइल में संदिग्ध की तस्वीर दिखाई, जिसे लोगो ने बाइक से छेड़छाड़ कर भागे यूवक के रूप में पहचान लिया। इसके बाद पूलिस टीम ने संदिग्ध की तलाश शूरू की और वायरलेस सेट के पास पुलेस कॉलोनी क्षेत्र में उसका पीछा करते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निर्मल धाकड पिता उदल सिंह धाकड, उम्र 28 वर्ष, निवासी सिंकपुर रोड निबुआपारा मोरारगिर्द. थाना मोरार, जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश बताया।
प्रेमिका से मिलने पहंचा और पैसे खत्म, तब बना चोर !
आरोपी ने बताया कि वह 12 सितंबर को ग्वालियर से रायगढ अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। रायगढ आने के बाद उसके पास पैसे खत्म हो गए जिसके बाद वह खर्च चलाने के लिए बाडक चोरी करने लगा। आरोपी ऐसे बाइक एवं स्कूटी को निशाना बनाता था, जिनमें चाबी लगी होती थी चोरी के बाद वह इन वाहनों से घमता था और पेटोल खत्म होने पर वाहन को वहीं छोडकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 दोपहिया वाहन, जिनमें एक स्कूटी शामिल है कुल कीमत लगभग 2.50 लाख., बरामद कर जब्त किए हैं।


