Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) जिले में अवैध शराब बिक्री की कार्यवाही को लेकर आबकारी विभाग के कर्मचारियों के द्वारा अवैध वसूली का आरोप कोई नया बात नहीं रह गई है। इसका ताजा उदाहरण कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा के खैरभाटा बस्ती में सामने आया है । यहां महिलाओं ने आबकारी उप निरीक्षक मुकेश पाण्डेय एवं उनके टीम के ऊपर कार्यवाही के आड़ में मारपीट गाली गलौज के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए 60 बाज़ार वसूली का आरोप लगाया है। आपको बता दें अवैध शराब की बिक्री को लेकर ग्राम पंचायत तिलकेजा की महिला समितियों के द्वारा कार्यवाही का आग्रह किया…
कोरबा (समाचार मित्र) धान खरीदी की अंतिम तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे खरीदी केंद्रों में लापरवाही और किसानों से ठगी का मामला बढ़ता जा रहा है। कोरबा जिले के अंतिम छोर में मौजूद आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोरबी (हरदीबाज़ार) के धान खरीदी केंद्र में भारी अव्यवस्था का आलम है। किसानों से जल्दी धान खरीदने के चक्कर में प्रबंधक समुंद सिंह एवं फड़ प्रभारी शैलेंद्र राठौर बिना तौल किए ही धान खरीद लेते है जबकि ज्यादातर बोरियों में शासन के नियमानुसार एवं मानक से आवश्यकता से ज्यादा ही धान मिलता है। केंद्र में बोरियों की जांच…
छत्तीसगढ़/सक्ति (समाचार मित्र) जिला मुख्यालय में एक तरफ जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन की जोरदार तैयारियां चल रही है वहीं किसान हितैषी सरकार में दूसरी ओर किसान टोकन कटवाने के बाद भी धान बिक्री के लिए भटक रहे है। सक्ति जिला अंतर्गत सहकारी समिति डोड़की में धान खरीदी केंद्र में भारी अनियमितता बरती जा रही है। केंद्र में प्रदीप कुमार निवासी ग्राम जाजंग (सक्ति) द्वारा धान का बिक्री करने हेतु कल दिनांक 15 जनवरी को टोकन कटवाया गया जिसके बाद किसान धान लेकर केंद्र पहुंचा परन्तु केंद्र में 15 जनवरी को खरीदी नहीं हुआ और दूसरे दिन भी…
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है अब कभी भी प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। राज्य सरकार ने नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नागर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर राजपत्र में प्रकाशन किया है। EVM से होंगे नगरीय निकाय चुनाव चुनावबता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने नियमों में संशोधन कर बैलेट पेपर से नगरीय निकाय चुनाव कराया था, जिसके बाद अब साय सरकार ने इस नियम में संशोधन करते हुए इस बार EVM से चुनाव…
बिलासपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में ओबीसी आरक्षण का विवाद बढ़ता जा रहा है. प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने पंचायती राज अधिनियम में संशोधन किया है. इसके खिलाफ हाईकोर्ट में जिला पंचायत सूरजपुर के उपाध्यक्ष नरेश रजवाड़े ने याचिका लगाई है. इस मामले पर हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई हो सकती है.सूरजपुर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष नरेश रजवाड़े ने हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से ओबीसी आरक्षण शून्य किए जाने के खिलाफ याचिका दायर किया है. रजवाड़े ने मामले को लेकर हाइकोर्ट में अधिवक्ता शक्ति राज सिन्हा के माध्यम से याचिका पेश की है. याचिकाकर्ता के मुताबिक, पांचवी अनुसूची में…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) 12 जनवरी “राष्ट्रीय युवा दिवस” के पावन अवसर पर नि: स्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सिवनी (चाम्पा) में किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम सिवनी के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण कि गरिमामय उपस्थिति में यह विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमे स्वामी विवेकानंद जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” युवा साथियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नि: स्वार्थ सेवा संस्थान लोगों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है जिनके माध्यम से थैलीसीमिया सिकलिन से पीड़ित गरीब एवं असहाय लोगों को मदद पहुंचा रही है। विशाल…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के आबकारी विभाग अधिकारी अपने कारनामों की वजह से आजकल सुर्खियों में है। कोरबा जिले के आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब व्यापारियों से पैसे वसूलने के लिए अनाधिकृत वाहन चालक रखा है। वाहन चालक का नाम प्रमोद देवांगन है जो की ग्राम पताड़ी का निवासी है। आपको बता दे कि प्रमोद देवांगन पूर्व में शराब बिक्री का काम करता था और आज खुद आबकारी अधिकारियों को मोटी रकम देकर उनके साथ ड्राइवर बनकर आता है और शराब विक्रेताओं से मोटी रकम लेकर विभाग के अधिकारियों को देता है। आबकारी अधिकारियों ने प्रमोद देवांगन को…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) निःस्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन ग्राम सिवनी (चांपा) स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। शिविर में युवाओं को जरूरतमंद सिकलीन, थैलीसीमिया सहित अन्य मरीजों के लिए रक्तदान करने हेतु आमंत्रित किया गया हैं। निःस्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़, ग्राम सेवा समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के इच्छुक युवाओं को स्व प्रेरणा से रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया है। शिविर में सभी नगरिकों के लिए कई विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा निःशुल्क…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिला के करतला थानांतर्गत ग्राम केरवाद्वारी में धान उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी चंद्र भूषण वर्मा पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उनके माथे में चोट आई है। फड़ प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार बांधापाली के एक किसान महाजन सिंह अपने पुत्र के साथ शराब के नशे में धान का विक्रय करने के लिए धान उपार्जन केंद्र आया था। जिसमें उसके कुछ बोरी धान खराब था जिसको खाद्य अधिकारी के निर्देशानुसार फड़ प्रभारी वर्मा द्वारा लेने से मना किया गया। जिससे नशे में धुत्त किसान महाजन सिंह और उसका पुत्र के…
कोरबा (समाचार मित्र) आज दिनांक 3 जनवरी 2025 स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा में रक्त परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 87 की संख्या में रक्त परीक्षण एवं 11 लोगों के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ साधना खरे प्राचार्य एवं रेड क्रॉस प्रभारी, श्रीमती श्वेता शुक्ला, सहायक प्राध्यापक डॉक्टर के एल चौहान, राजू सिंह कंवर, डॉ श्रीमती अर्चना दीवान, दीपेश, जितेंद्र कुमार, सुश्री प्रभा सोनत, श्रीमती चांदनी सोनी, राजेश बरेठ एवं के के कौशिक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पूर्व विद्यार्थी संजय कुमार राठौर…