Author: Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310

कोरबा (समाचार मित्र) गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरबा में आयोजित मुख्य समारोह में बरपाली निवासी स्वर्गीय प्रदीप महतो की धर्मपत्नी श्रीमती केवरा बाई को सम्मानित किया गया। पत्रकार और समाजसेवी स्वर्गीय प्रदीप महतो ने देहदान का संकल्प लिया था। उनके देहावसान के पश्चात उनकी पत्नी और अन्य परिजनों ने श्री महतो की मृत देह कोरबा मेडिकल कॉलेज को समर्पित कर दी ताकि चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थी उनके शरीर से ज्ञान प्राप्त कर सके। भारत विकास परिषद कोरबा के नेत्रदान /देहदान प्रकल्प के प्रभारी महेश गुप्ता के प्रयास से स्वर्गीय प्रदीप महतो के परिजनों को गणतंत्र दिवस के कोरबा में…

Read More

रायपुर (समाचार मित्र) इस बार गणतंत्र दिवस का आयोजन आचार संहिता के साये में होगा। लिहाजा गणतंत्र दिवस को लेकर कड़े निर्देश चुनाव आयोग की तरफ से जारी किये हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अब लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से भी सभी डीईओ को कड़े निर्देश जारी किये गये हैं। डीपीआई ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि गणतंत्र दिवस के आयोजन में राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। स्कूलों में गणतंत्र दिवस और झंडोत्तोलन को लेकर 8 बिंदुओं में आदेश जारी किया गया है। जारी निर्देश में बताया गया है कि…

Read More

रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बोर्ड (Chhattisgarh State Open School Board) यानी सीजीएसओएस ने परीक्षा का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की समय सारणी जारी कर दी गई है. कक्षा 12वीं की परीक्षा 26 मार्च से शुरू होगी, वहीँ दसवीं की परीक्षा 27 मार्च से शुरू होगी.   जानकारी के मुताबिक़, क्लास 10वीं की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होंगी हो 17 अप्रैल तक चलेगी. इसके अलावा 12वीं क्लास एग्जाम 26 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल को संपन्न होंगे. परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होगी. दोनों परीक्षा की शुरुआत हिंदी से…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जमनीपाली में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कमरे में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के परिजनों को जानकारी होने पर थाने में जाकर सूचना दी गई ।मृतक युवती का नाम निर्जला यादव पिता बंशी लाल यादव उम्र 21 वर्ष बताया गया। युवती किन कारणों से आत्महत्या किए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाईं है।सूचना उपरांत उरगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विवेचना में लिया गया, शव की पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के 65 धान खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी केन्द्रों के सतत निरीक्षण एवं निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिला स्तरीय निरीक्षण दलों के द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। हाल ही में धान खरीदी केन्द्र उतरदा (विकासखंड पाली) और कुल्हरिया (विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा) के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं।धान खरीदी केंद्र…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 04 से अंतराम यादव केन्द्राध्यक्ष झेरीया यादव समाज एवं अ वर्ग विद्युत ठेकेदार व द वर्ग PWD ठेकेदार ने अपना हुंकार भरना शुरु कर दिया है। जिसमें यादव समाज के साथ साथ सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है। आपको बता दे कि कुछ ही दिनों में निर्वाचन मतदान की प्रक्रिया शुरू होने वाली है जिसके मद्देनजर प्रत्याशियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। ग्राम जमनीपाली निवासी मिलनसार एवं लोकप्रिय नेता के रूप में अंतराम यादव का नाम क्षेत्र में सबसे प्रचलित हो रहा…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी मामले में पांच दोषियों को मृत्युदंड और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 2021 में हुए बहुचर्चित पहाड़ी कोरवा परिवार हत्याकांड पर विशेष न्यायाधीश ममता भोजवानी ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। मुख्य आरोपी संतराम मंझवार समेत पांच दोषियों को फांसी और एक को उम्रकैद की सजा मिली।दरअसल 29 जनवरी 2021 को लेमरू थाना क्षेत्र के गढ़ गांव में पहाड़ी कोरवा समुदाय के एक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या और एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपियों ने 16 वर्षीय लड़की…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में धान खरीदी के लिए अवैध रूप से धान की आवक को रोकने हेतु कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच नाका लगाया गया है। इन जांच नाका पर मौजूद कर्मचारियों के द्वारा धान परिवहन में लगे वाहनों एवं धान की पड़ताल की जाती है ताकि अवैध धान की बिक्री कोरबा जिले में किसी भी धान खरीदी केंद्र में ना हो सके। कलेक्टर के सख्त निर्देश के परिणाम स्वरूप सोमवार को ग्राम लबेद मार्ग में स्थित एक जांच नाका पर पिकअप को रोका गया। इस पिकअप क्रमांक CG 11 AQ 4634 में…

Read More

छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। नगरीय निकायों में 22 तारीख से सूचना का प्रकाशन होगा। उसी दिन से नमांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 28 तक नामांकन जमा किए जाएंगे। 1 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को मतगणना निकायों का चुनावों एक चरण में होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के निकायों में तीन चरणों में मतदान होगा। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त अजय सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तीन चरणों में मतदान होगा। 17, 20 और 23 फरवरी को…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 सितंबर 2016 से प्रतिवर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित किया जा रहा है। प्रत्येक वि ख से तीन तीन सहायक शिक्षकों को शिक्षा दूत, जिला स्तर पर तीन शिक्षकों को ज्ञान दीप पुरस्कार एवं संभाग स्तर पर तीन व्याख्याताओं को शिक्षा श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। जिसमें मिडिल स्कूल बरपाली वि ख करतला के शिक्षक जगजीवन राम कैवर्त्य का चयन मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार 2024 के लिए हुआ है । जिला प्रशासन कोरबा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण…

Read More