Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के करतला विकासखण्ड में अधिकतर विभागों के अधिकारियों की मनमानी इस कदर बढ़ गयी है कि वे अक्सर अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करते नजर आते हैं। मामला है एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बरपाली और करतला एकीकृत बाल विकास परियोजना का जिसकी परियोजना अधिकारी कीर्ति कुरियन जैन अपने मुख्यालय में नहीं रहती जिसके कारण परियोजना क्षेत्र के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। राज्य की महत्वपूर्ण व संवेदनशील विभागों में से एक महिला एवं बाल विकास विभाग है जिसमे राज्य में महिलाओं व बच्चों से संबंधित कई योजनाएं संचालित हो रही है। छत्तीसगढ़…
कोरबा (समाचार मित्र) विद्या भारती की योजना अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर फरसवानी में सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम की मातृशक्ति की उपस्थिति मे सबसे पहले अतिथियों द्वारा भारत माता, सरस्वती माता, प्रणव अक्षर ओम, के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना किया गया सप्तशक्ति संगम के विभिन्न कार्यक्रमों को संपादित करते हुए प्रस्तावना से लेकर के प्रश्नोत्तरी कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण एवं महिलाओं का भारत के विकास में योगदान इन पर अलग-अलग वक्तव्य अतिथियों द्वारा दिया गया मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योति बियार द्वारा पर्यावरण पर मातृशक्ति कैसे संरक्षण कर सकती है। इस पर…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) फर्जी आबकारी पुलिस बनाकर में रेड कार्यवाही कर पैसों की मांग करने वाले आरोपियों को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सक्ती पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 423/2025 धाराः- 308(2), 319(2), 318(4), 331(4), 204, 205, 112, 351(2), 3(2) बीएनएस में आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसायकल एवं 03 नग मोबाईल सहित पुलिस की वर्दी जप्त की गई है। प्रार्थी गनपत लाल लहरे पिता भुखउ राम लहरे सा0 ग्राम परसदा खुर्द का दिनांक 23.11.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन अमरिका बाई ने फोन कर सूचना दिया कि इसके…
कोरबा (समाचार मित्र) राज्य के किसान रकबा, फ़सल विवरण, फौती, वारिसान सहित कई समस्याओं के चलते तहसीलों के चक्कर लगाने को मजबूर है। किसानों के त्रुटि सुधार हेतु अब केवल 2 दिन ही शेष बचे है जिसे आगे बढ़ाने की मांग भी किसान कर रहे है। हर साल नया सॉफ्टवेयर अपडेट किसानों के लिए सिरदर्द बनकर आ जाता है। प्रत्येक वर्ष जब भी धान खरीदी कार्य शुरू होता है तो किसानों का पिछले वर्ष का डेटा अचानक गायब हो जाता है और नए डाटा में किसानों के बहुत सारे विवरण गायब हो जाते हैं। जिसे सुधारने सुधारते किसानों की चप्पल…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) जस्टिस सूर्यकांत भारत के नए मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं. सोमवार (24 नवंबर, 2025) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सीजेआई पद की शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में उन्होंने सीजेआई पद की शपथ ली.
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया जारी है। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने एक जरुरी निर्देश जारी किए है। जिसके मुताबिक, SIR फार्म भरने के दौरान मतदाता गलत जानकारी देता है या दस्तावेज अटैच करता है तो उसे 1 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।वहीं, चुनाव आयोग ने SIR को लेकर मतदाताओं को अलर्ट भी किया है कि फार्म भरने के दौरान बीएलओ OTP नहीं मांगते है और ना ही फोन के माध्यम से निर्वाचन आयोग का कोई भी कर्मचारी किसी भी मतदाता से ओटीपी पूछता है। पर्सनल जानकारी मांगने…
कटघोरा से मदन दास की रिपोर्ट कोरबा ( समाचार मित्र) कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिरदा मे मितानीन दिवस के उपलक्ष्य मे मितानीनो का पुष्प गुच्छ श्रीफल साल भेंट कर विशेष सम्मान किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री फूल चंद कश्यप जी रहे उन्होंने कहा की मितानीनो द्वारा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ सही समय मे ग्रामीणों के मरीजो को इलाज का लाभ दिलाया जाता है गर्भवती माताओ को प्रशव हेतु सही समय पर नजदीकी केंद्र पहुँचा कर सफल प्रशव करवाने मे अपना भागीदार निभाते है जोकि यह सारानीय कार्य है!इस कार्यक्रम मे…
कोरबा (समाचार मित्र) सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र कोथारी में किसानों ने अपना धान बिक्री करना शुरू किया है। 22 नवम्बर को किसानों ने केंद्र में धान बिक्री कर बोहनी की है। इस दौरान क्षेत्र के जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने किसानों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ग्राम पंचायत कोथारी सरपंच विश्राम कंवर, जनपद सदस्य कृष्णों महाजन कंवर, सहस राम कोशिक, समिति प्रबंधक तुलसी साहू, किसान जय नंदन, आनंद बाई साहू सहित कई किसान उपस्थित थे। ग्राम चिचोली में NSS कार्यक्रम हुआ शुभारंभ ! शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी द्वारा आयोजित विशेष 7 दिवसीय राष्ट्रीय…
बड़ी ख़बर : छत्तीसगढ़ में सरकारी आदेश पर बवाल, पढ़ाने के साथ आवारा कुत्तों की निगरानी करेंगे शिक्षक !
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में अब शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ स्कूल के आसपास घूमने वाले आवारा कुत्तों पर भी नजर रखेंगे. लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेशभर के सभी स्कूलों को आदेश जारी करते हुए शिक्षकों को यह जिम्मेदारी सौंपी है. आदेश सामने आने के बाद शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई है और शालेय शिक्षक संघ ने इसे अव्यावहारिक तथा अतिरिक्त कार्यभार बढ़ाने वाला निर्णय बताया है. आदेश में क्या कहा गया है? जारी निर्देशों के अनुसार, सभी स्कूलों में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएआदेश में क्या कहा गया है?गा. नोडल अधिकारी यानी शिक्षक की जिम्मेदारी होगी कि…
कोरबा (समाचार मित्र) करतला जनपद अंतर्गत रोजगार गारंटी योजना में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की जांच के बाद विभाग ने बड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। मनरेगा के तहत ग्राम बेहरचुआ में पक्का फर्श और कोटना निर्माण के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार आखिर उजागर हो गया है। फर्जी जियो-टैगिंग, गलत निर्माण स्थल दिखाने और लगभग 15 निर्माण कार्य बिना किए ही राशि आहरण करने के गंभीर आरोपों में ग्राम पंचायत बेहरचुआ की रोजगार सहायक राजनंदनी महंत की सेवा समाप्त कर दी गई है। लगातार खबरें और शिकायतें सामने आने के बाद मामला कलेक्टर अजीत बसंत के संज्ञान…