Author: Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310

कोरबा (समाचार मित्र) किसान हित को देखते हुए हड़ताल से वापस आए छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने अपने अपने केंद्रों में फिर से मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुभारंभ के साथ ही किसानों में धान विक्रय को लेकर उत्साह का वातावरण है। इसी उत्साह को नई दिशा देते हुए जिले के करतला विकासखंड के रामपुर के रहने वाले मेहनतकश किसान विनय सिंह राठिया सहित अन्य किसानों ने पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था का पूरा लाभ उठाया और अपनी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त किया। किसानों की समस्याओं का हो रहा निराकरण ! किसानों…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा में संचालित एक हाइड्रो पॉवर प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया। हाइड्रो पॉवर बनाने वाली स्टॉप डेम में अचानक दरार पड़ने से पानी का रिसाव होने लगा। स्टॉप डेम में आई दरार से मिनी हाइडल प्लांट में पानी लीक होना शुरू हो गया और पानी कर्मचारियों के कार्यालय तक भर गया जिससे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। परंतु मामले में जानकारी के अनुसार ये हादसा और बड़ा हो सकता था। संयंत्र विद्युत मंडल के HTPS संयंत्र के पास स्थापित है जिसकी क्षमता 85 KW का बताया जा रहा है। ये एक मिनी हाइड्रो प्लांट…

Read More

छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) लंबे समय से बिजली उपभोक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने हाफ बिजली बिल योजना में संशोधन करते हुए अब 200 यूनिट तक बिजली बिल 50% किए जाने की घोषणा की है। यह नियम 1 दिसंबर 2025 से लागू होगा। इससे राज्य के 42 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को मासिक राहत मिलने की उम्मीद है और घरेलू आर्थिक दबाव कम होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से हाफ बिजली बिल योजना (Half Electricity Bill Scheme) में बड़ा बदलाव किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि अब…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) सरकार के सख्त तेवर ,ताबड़तोड़ कार्रवाई के आगे आखिरकार 4 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 नवंबर से बेमियादी हड़ताल में शामिल सहकारी कर्मचारियों के तेवर ठंडे पड़ गए। किसान हितों का हवाला देकर छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ रायपुर( छ.ग) की जिला इकाई कोरबा के अध्यक्ष विनोद भट्ट के साथ पदाधिकारियों ने कलेक्टर को हड़ताल स्थगित करने का ज्ञापन सौंप गुरुवार से समस्त समिति कर्मचारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों द्वारा धान खरीदी के कार्य दायित्व का निर्वहन सुचारू रूप से करने का आश्वासन दिया है । कलेक्टर को सौंपे हड़ताल स्थगन सूचना में संघ ने उल्लेख किया…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देशानुसार मंडी सचिव नारायण पटेल एवं मंडी सबइंस्पेक्टर आकाश भारद्वाज और सबइंस्पेक्टर दिनेश कुमार एवं खाद्य निरीक्षक उर्मिला गुप्ता के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण के दौरान मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए ग्राम तिलकेजा तहसील कोरबा विकासखंड कोरबा जिला कोरबा में संतोष कुमार अग्रवाल के दुकान सह गोदाम में 37 बोरी/ 14.60 क्विंटल अवैध धान भंडारण करके रखा गया था उक्त धान को मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर संबंधित व्यक्ति संतोष अग्रवाल को सुपुर्दगी कर दिया गया ।

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) दिनांक 06.11.2025 और 11.11.2025 को ग्राम तरईडाँड़ निवासी शत्रुघन दास के घर में हण्डा एवं करोड़ों रुपए होने की जानकारी आरोपियों को मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी चन्दकांत डिसेना ने अपने साथियों को बुलाया और डकैती की योजना बनाई। थाना बालको क्षेत्र में डकैती की एक बड़ी साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कोरबा पुलिस द्वारा तकनीकी विश्लेषण और विशेष जांच टीम के माध्यम से की गई। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) समय पर हितग्राहियों को राशन उपलब्ध नहीं करा पाने वाले संचालक एजेंसियों को प्रशासन ने हटा दिया है। विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की 7 दुकानों को पूर्व संचालित करने वाली आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोनपुरी (कोरबा), कोरकोमा एवं श्यांग द्वारा 01 नवम्बर 2025 से आज तक बिना किसी कारण के बंद रखा जाना पाया गया। इससे हितग्राही समय पर खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर सके। दुकानें बंद रखने का यह कृत्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 5(24), 11, 12(3), 15, 16 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 का स्पष्ट…

Read More

रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में धान खरीदी यानी की धान तिहार चल रहा है. इस बीच धान उपार्जन केंद्रों में काम करने वाले सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है. सोमवार को राजधानी रायपुर में सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने सामूहिक इस्तीफा दिया है. सहकारी समिति के कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि वह 18 नवंबर से जेल भरो आंदोलन करेंगे.केस दर्ज होने से कर्मचारी नाराज: सहकारी समिति कर्मचारी संघ पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. जिसकी वजह से 15 तारीख से शुरू हुई धान खरीदी का काम भी प्रभावित हो रहा है. प्रदेश के सहकारी समिति में…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) जिले में लकड़ी तस्करों के हौसले काफी बुलंद है। यहां जंगल में कार्रवाई करने पहुंचे वनकर्मियों को तस्करों ने बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटने के बाद जान से मारने की धमकी दे दी। बताया जा रहा है कि आरोपी मौके से फरार होने से पहले वनकर्मियों का मोबाइल छीन कर फरार हो गये। उधर घटना की जानकारी के बाद वनकर्मियों ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में करायी है। वहीं इस घटना से नाराज वनकर्मियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक मामला करतला वन परिक्षेत्र…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) जिले में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धान खरीदी जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही, बाधा या शासन के निर्देशों का उल्लंघन नहीं होगा। इसी क्रम में आज कलेक्टर के निर्देश पर धान उपार्जन केंद्र छुरीकला के समिति प्रबंधक अशोक कुमार दुबे तथा निरधी (पाली ब्लॉक) के समिति प्रबंधक नरेन्द्र कश्यप के विरुद्ध एस्मा उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों…

Read More