Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) रामपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक ननकीराम कंवर ने ग्राम देवलापाठ में नवनिर्मित विधायक मंच का लोकार्पण किया। मंच का निर्माण विधायक मद से ही सत्र 2023-24 में स्वीकृत किया गया था जिसके लिए पूर्व विधायक ननकीराम कंवर ने 3 लाख रूपए की राशि स्वीकृत किया था। लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे श्री कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में क्षेत्र के सभी समस्याओं को दूर करने का यथासंभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आज भले ही आज वो विधायक नही है परन्तु अंतिम सांस तक जनता की सेवा करते रहूंगा। उन्होंने भव्य मंच…
कोरबा (समाचार मित्र) ग्राम घिनारा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार को करतला ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम घिनारा में आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर में कुल 253 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 83 आवेदन पर मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। अन्य आवेदन मांग तथा शिकायत संबंधी होने की वजह से आवेदन पर परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। शिविर में उपस्थित जनपद अध्यक्ष करतला श्रीमती सुनीता कंवर ने कहा कि…
कोरबा (समाचार मित्र) करतला एवं बरपाली परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 26 रिक्त पद पर दिनांक 27 अगस्त 2024 से 10 सितंबर 2024 तक आवेदन मंगाए गए हैं। जिसमें बरपाली परियोजना अंतर्गत कुल 12 पद जिसमें कोटवारपारा अमलडीहा, कुरुडीह बस्ती, ऊपर मुहल्ला चिचोली, नदीपार महोरा, झिंका बस्ती, नवापारा बस्ती, भेलवागुड़ी बस्ती, सरपंच मुहल्ला कनकी, जोगीपाली बस्ती, तरदा बस्ती, ऊपरपारा गुमिया, परानुपारा कथरीमाल में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं। वही करतला परियोजना अंतर्गत कुल 15 पद रिक्त है जिसमें पुष्पांजली चौक रामपुर, चिराईझोरखा रामपुर, पंडरीपानी चोरभट्टी, पहरीपारा जुनवानी, रीवाबाहर 2, भाटापारा लबेद, अमेराभाटा सेंद्रीपाली, बस्ती कछार, आमाडाड नोनबिर्रा, भेलवाडीह कोई,…
कोरबा (समाचार मित्र) पूर्व जनपद उपाध्यक्ष करतला व वर्तमान में झा ट्रांसपोर्ट बरपाली के संचालक मनोज झा की ज्येष्ठ पुत्री का बीती रात निधन हो गया। उनकी बड़ी पुत्री प्रियल झा उम्र 21 वर्ष पिछले कई वर्षों से बीमारी से पीड़ित थी। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था फिर भी घर में नर्सिंग स्टाफ लगाकर उसका ईलाज कराया जा रहा था। बीमारी से जूझते हुए आखिर में बीती रात प्रियल झा ने दम तोड़ दिया। जिसका अंतिम संस्कार आज 22/08/24 को लगभग 11 बजे सलिहाभांठा(बरपाली) स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
कोरबा (समाचार मित्र) शा.उ.मा.वि. भैसमा के नवनिर्मित भवन निर्माण के संबध में विद्यालय के प्राचार्य सी. एल. सारथी ने शाला विकास एवं प्रबंध समिति को पत्र लिखकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। शा.उ.मा.वि.भैसमा के संबंध में प्राप्त जानकारी निम्नानुसार है – 1. शाला भवन का निर्माण कार्य कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार के दौरान दिसम्बर 2019-20 से चल रहा है, जो की आज दिनाँक तक अपूर्ण है। 2. ठेकेदार के द्वारा बनाने में अनावश्यक विलम्ब किया जा रहा है। 3. इस संस्था में कक्षा 9वी से बारहवी तक के विधार्थी अध्ययनरत है, जिसमें कक्षा 9वी. अ.ब…
कोरबा (समाचार मित्र) जिला कोरबा में भोजली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. भोजली का त्यौहार सिर्फ मित्रता का ही उत्सव नहीं है, बल्कि नई फसल की कामना के लिए गांवों में यह त्योहार मनाया जाता है. जिले के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं एक-दूसरे को भोजली का दूब भेंट कर जीवन भर मित्रता का धर्म निभाने का संकल्प लेती हैं. पंप हाउस बस्ती में इस बार भोजली त्यौहार के मौके पर पुरुषों ,महिलाएं और युवतियों ने भोजली की टोकरियां सिर पर रखकर नदी किनारे पहुंची और विसर्जन किया गया. सभी ने पारंपरिक रस्मों के साथ नदी में भोजली का…
कोरबा (समाचार मित्र) देश के आज़ादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस एवं अमर वीर शहीदों को याद में कोरबा ज़िले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम फरसवानी के हाईस्कूल प्रांगण में निःस्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में गर्भवती माताओं, सिकलीन के सहित अन्य गंभीर बिमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए कुल 157 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। जिसमें ग्राम फरसवानी के आस पास के युवाओं के साथ साथ दूर दराज के युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। लंबी दूरी तय करके आए मजदूर एकता सेवा समिति छाल के…
कोरबा (समाचार मित्र) 15 अगस्त के अवसर पर फरसवानी के नवनिर्मित सब स्टेशन में स्वतंत्रता दिवस हषोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें अतिथि के रूप मे पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामनारायण शराफ, जनपद सदस्य मीना पप्पू राठौर, सरपंच रामगोपाल बियार, विधायक प्रतिनिधि ऋषभदेव राठौर, के द्वारा भारत माता के तैल चित्र पर तिलक वन्दन और पूजा अर्चना से प्रारम्भ किया गया जिसमें लाइन स्टॉफ राजेश साहू, सब स्टेशन ऑपरेटर महेन्द कर्षल, हेमंत कुमार, विशंभर साहू, एवं सूरज सोनी, निमेश राठौर हाई कोर्ट अधिवक्ता, अमन सोनी, राजू राठौर, प्रकाश राठौर इन सब की उपस्थित में ध्वज रोहण किया गया।
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक शाला अकलतरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के द्वारा 15 अगस्त 2024को 78वां स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक शाला अकलतरा स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजय कुमार जी जैन ,कोषाध्यक्ष ,महावीर शिक्षण समिति अकलतरा ,अध्यक्षता कर रहे ,चौधरी वीरेंद्र कुमार जी जैन, सचिव ,महावीर शिक्षण समिति अकलतरा विशिष्ट अतिथि के रूप में, श्री चौधरी अरविंद कुमार जी जैन, अध्यक्ष महावीर शिक्षण समिति अकलतरा…
कोरबा (समाचार मित्र) एस.सीई.आर.टी छत्तीसगढ़ एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के द्वारा आयोजित टीचर एजुकेशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान , कोरबा में “शिक्षण में प्रश्नों का उपयोग विषय” पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्रों को कक्षा में प्रश्नों का उपयोग कैसे करें, गतिविधि आधारित क्लास में प्रश्नों का क्रम क्या रखें,विभिन्न प्रकार के प्रश्नों के निर्माण एवम महत्व, और खुले एवम बंद छोर के प्रश्नों से विद्यार्थियों में किस तरह सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया जा सकता है , ऐसे प्रश्नों का निर्माण करें जिससे की विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तर्क एवम एक…