Author: Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310

छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) शासन के चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड रायपुर में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। बोर्ड के माननीय अध्यक्ष धुर्व कुमार मिर्धा (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) द्वारा विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन, सामाजिक परामर्श, नीतिगत सुझाव एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी निष्पादन हेतु लेखराम सोनवानी को बोर्ड का निज सलाहकार नियुक्त किया गया है।श्री लेखराम सोनवानी, निवासी ग्राम/पोस्ट फरसवानी, जिला कोरबा (छ.ग.), लंबे समय से संघ एवं भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने संगठन में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होकर श्री सोनवानी रामपुर विधानसभा…

Read More

छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को प्रदेश बंद का ऐलान किया गया है। कांकेर (आमाबेड़ा) की घटना को लेकर सर्व समाज छत्तीसगढ़ में आक्रोश है। समाज के लोगों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण हिंसक घटनाएं हुई हैं। ऐसी स्थितियां दोबारा निर्मित न हो 24 दिसंबर को प्रदेश बंद का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सोमवार को बैठक कर बंद को पूरा समर्थन देने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी की अध्यक्षता में व्यापारिक संगठनों एवं…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता की हत्या कर दी गई है। कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य एवं ठेकेदार अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद कटघोरा सहित पूरे कोरबा जिले में हड़कंप मच गया है।प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अक्षय गर्ग आज सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच ग्राम केशलपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्य की साइट पर मौजूद थे। इसी दौरान…

Read More

कोरबा/करतला (समाचार मित्र) कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला अंतर्गत पंचायत सचिव निरतू सिंह बिंझवार का आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और वर्तमान में जनपद पंचायत करतला कार्यालय में अटैच थे। उनके अचानक निधन से विभागीय कर्मचारियों सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। परंतु उनके अचानक निधन ने क्षेत्र में सनसनी भी फैला दी है। जो सचिव काफी लंबे समय से ठीक थे उन्हें अचालक दिल का दौरा किस वजह से पड़ा। परिजनों ने पटवारी पर लगाया गंभीर आरोप ! परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि धान सत्यापन…

Read More

कोरबा/करतला (समाचार मित्र) करतला जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में चयनित जनप्रतिनिधि सरपंच एवं वहां पदस्थ पंचायत सचिव विकास कार्यों के प्रति रूचि नहीं दिखा रहा है। मामला ग्राम पंचायत मोहरा का है। जहां कई वर्षों से पंचायत भवन अधूरा पड़ा है। जनप्रतिनिधियों के बैठने तक की व्यवस्था पंचायत के पास नहीं है। ग्राम पंचायत मोहरा में कई वर्षों से पंचायत भवन निर्माणाधीन है जिसका निर्माण अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। पंचायत में पदस्थ सचिव भी ज्यादातर समय पंचायत कार्यों में रुचि नहीं दिखाते और नदारत रहते है। पानी टंकी का नहीं मिला ग्रामीणों को लाभ ! ग्रामवासियों…

Read More

कोरबा/उरगा (समाचार मित्र) “आबकारी की कार्रवाई या वसूली का खेल? उरगा में झड़प के बाद एक ग्रामीण की मौत होने की ख़बर ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहरीपारा में हुए आबकारी विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। अवगत हो कि बीते दिनों ग्रामीणों ने आबकारी विभाग की टीम जिसका नेतृत्व आबकारी उपनिरीक्षक नारायण सिंह कंवर कर रहे थे पहरीपारा पहुंचे जहां मुखबिर और वाहन चालक के सहित पूरे आबकारी टीम को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर रखा और मुखबिरी और अवैध वसूली के आरोप में जोरदार पिटाई कर दी। मामला अभी शांत…

Read More

कोरबा/उरगा (समाचार मित्र) उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आज शाम को जमकर बवाल हो गया। मामला आबकारी विभाग से जुड़ा है। आबकारी विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया वही एक वाहन चालक जिसपर ग्रामीणों से शराब बिक्री के नाम पर अवैध राशि वसूलने का आरोप लगाकर सैकड़ों ग्रामीणों ने जमकर पिटाई शुरू कर दी। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहरीपारा (भैसमा) में आबकारी विभाग के वाहन चालक पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग से सांठ गांठ कर मुखबिरी करता है उक्त आरोपों के आधार पर ग्रामीणों ने अकेला पाकर ड्राइवर को घेर लिया…

Read More

कोरबा/करतला (समाचार मित्र) शून्य से पांच वर्षों के बच्चों को आज पल्स पोलिस अभियान के तहत पोलियो से बचाने के लिए दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली है। डॉ एस0एन0 केसरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार 21 दिसम्बर 2025 को बूथ में एवं दूसरे तीसरे दिन घर घर भ्रमण क़र छूटे हुए 0-5 वर्ष के बच्चो को पल्स पोलियो की दो बून्द दवा पिलाया जाएगा। उक्त सबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला मे अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी के साथ आँगनबाड़ी केंद्र के अधिकारी को भी WHO के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है।…

Read More

कोरबा/करतला (समाचार मित्र) ग्रामीण इलाकों से जुड़े कई गांवों तक जाने वाली सड़के जर्जर अवस्था में है। जिस पर जिला प्रशासन के साथ साथ लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं देते। ग्रामीण यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए जनपद पंचायत करतला के अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने इस ओर ध्यानाकर्षण किया है। जनपद अध्यक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह एवं लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर कई जर्जर सड़कों को मरम्मत करने की मांग की है। उन्होंने जनपद पंचायत करतला क्षेत्र के कुल 5 मार्गों को जल्द से जल्द सुधारने की मांग की है। जिसमें निम्न…

Read More

कोरबा/कटघोरा (समाचार मित्र) कटघोरा विकासखंड अंतर्गत एक गांव में किसान के पैरावट के भीषण आग लग गई। जिससे बड़े पैमाने पर पैरा जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी परंतु 112 की टीम मौके पर मदद करने नहीं पहुंची। कटघोरा विकास खंड अंतर्गत ग्राम सराईश्रृंगार में धान मिसाइ के बाद कई किसानो के द्वारा पैरा इकट्ठा कर रखा गया था जिसमे अचानक भीषण आग लग गया आग इतना भीषण था की ग्राम में हड़कम मच गया ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया गया साथ ही ग्रामीणों द्वारा अपना मकान जलने…

Read More