Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा/कटघोरा (समाचार मित्र) कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतर्रा बस स्टैड के पास दो दिनो से लावरिस अवस्था में एक पड़े एक वरिष्ठ दिव्यांग बीमार व्यक्ति को सेवा संस्थान से जुड़े लोगों ने सहारा दिया। एस0जे0आर टीम द्वारा पुलिस वाहन 112 की मदद से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया गया । कई दिनों से ठंड में बाहर रहने के कारण उसकी स्वास्थ्य काफ़ी खराब हो चुका था। समय पर बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्ति को उपचार नहीं मिल सका और कई दिनो से अपने कपडो में ही मल-मूत्र का त्याग कर दिया था जिन्हे साफ सुथरा कर नहलाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया…
कोरबा (समाचार मित्र) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसी क्रम ने कोरबा जिले से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के साथ लंबे समय से सक्रिय राजनीति करने वाले रामनारायण शराफ़ को बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की है। किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष बनने की खबर छत्तीसगढ़ के कोरबा सहित अन्य जिलों से आई है, जहां रामनारायण शराफ़ को भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह की जिला जांजगीर चांपा से भुनेश्वर साहू की नियुक्ति और अन्य जिलों…
कोरबा/करतला (समाचार मित्र) करतला थाना इलाके के गनियारी में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहाँ के निवासी नंदकुमार पटेल (उम्र लगभग 45 वर्ष) की किसी ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू और क्राइम सीन सहित बाघा डॉग की मदद ली गई जिसमें बाघा डॉग ने जूते और पैर के निशान के सहारे मामले को तुरंत सुलझा दिया। डॉग ने सूंघते हुए आरोपी पड़ोसी दोस्त जय सिंह कंवर के घर जा पहुंचा जहां से पूरा मामले का खुलासा हो गया। आरोपी जय…
कोरबा (समाचार मित्र) विकासखंड करतला, जिला कोरबा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालनकर्ता समिति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राशन वितरण में अनियमितता और स्टॉक में भारी कमी पाए जाने के बाद की गई है। जिला प्रशासन ने आज बताया है कि ग्राम पंचायत गिधौरी की शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी क्रमांक 552002038) का संचालन चन्द्राकर खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित गिधौरी द्वारा किया जा रहा था। वर्ष 2025 के वार्षिक सत्यापन के दौरान पीडीएस संचालन में गंभीर खामियां सामने आईं। स्टॉक परीक्षण में चावल के स्टॉक में 143.71 क्विंटल…
कोरबा/करतला (समाचार मित्र) कोरबा जिले में लगातार बढ़ते अपराध ग्राफ से जिलेवासी परेशान है। हत्या का एक और ताज़ा मामला सामने आया है। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में सनसनीखेज हत्या हो गई है घर के आंगन में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गनियारी में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी नंदकुमार पटेल (उम्र लगभग 45 वर्ष) की अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब सामने आई जब सुबह नंदकुमार पटेल का खून…
निमेश कुमार राठौर (प्रधान संपादक) कोरबा (समाचार मित्र) राज्य शासन ने धान खरीदी की लिमिट फिर बढा दी है। इसके साथ ही कोरबा जिले में प्रतिदिन 70 हजार क्विंटल से बढकर खरीदी का आंकडा 88 हजार क्विंटल हो गया है। लिमिट बढ़ाए जाने से एकदिन में अधिक से अधिक किसान धान बिक्री कर सकेंगे। उपार्जन केंद्रों में अब तक 12 लाख क्विंटल से भी अधिक धान की खरीदी हो चुका है। खरीफ वर्ष 2025-26 में 30 लाख क्विंटल खरीदी का अनुमान है। जिले के 65 धान उपार्जन केंदों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। धान उपार्ज़न…
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ ग्राम पंचायत सतरेंगा की महिला सरपंच श्रीमती बंधन बाई कंवर पर लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला किया गया है। वर्तमान में सरपंच की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है और वे अस्पताल में जीवन और मौत की लड़ाई लड़ रही हैं। हमले की मुख्य वजह चुनावी रंजिश या कर्तव्यनिष्ठा ? मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले के पीछे पुरानी चुनावी रंजिश और सरपंच द्वारा अवैध कार्यों का विरोध करना बताया जा रहा है। आरोपी झूलसिंह पण्डो, पंचायत चुनाव के समय से ही बंधन बाई…
कोरबा (समाचार मित्र) रामपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के कुछ प्रतिनिधि इन दोनों अलग ही रूआब में चल रहे हैं। रामपुर विधायक का प्रतिनिधि होने का धौंस दिखाकर जहां प्रशासनिक जानकारी में मनमाना कामकाज किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस चौकी में घुसकर आरक्षक से भी मारपीट करते हुए जातिगत गाली-गलौज को अंजाम दिया गया। मारपीट के मामलों में पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है और कुल तीन FIR अलग-अलग लिखी गई है। एक मामले में प्रार्थी विकास कोसले पिता आजूराम कोसले ओमपुर एम 745 का रहने वाला है। उसके साथ जयकिशन पटेल…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाकों से आ रही है। यहां सुकमा और बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में कुल 14 नक्सली मारे गए हैं। सुकमा में मारे गए 12 नक्सलीपुलिस ने बताया कि शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि सुकमा में 12 से अधिक नक्सली मारे गए, जबकि पड़ोसी बीजापुर जिले में तड़के दो नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ…
कोरबा/करतला (समाचार मित्र) जिले में संचालित छात्रावास भगवान भरोसे चल रहे है। छात्रावास अधीक्षकों को हॉस्टल में रहने के आदेश होने के बावजूद ज्यादातर अधीक्षक हॉस्टलों में रुकते नहीं है। मामला प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास फत्तेगंज का है जहां शाम 5 बजे छात्रावास में ताला लगा हुआ था। उक्त समय में न कोई छात्र छात्रावास में मौजूद था और न ही कोई चौकीदार। हॉस्टल अधीक्षक तो पहले से ही हॉस्टलों में निवासरत नहीं रहते अब चौकीदार भी शाम के समय छात्रावास को भगवान भरोसे छोड़ चले जा रहे हैं जिससे छोटे छोटे छात्रों एवं छात्रावास की सुरक्षा पर सवालिया…