Author: Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310

नई दिल्ली (समाचार मित्र) केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज एक बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) का नाम बदलकर पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना कर दिया गया है। सरकार ने इस योजना के तहत न्यूनतम गारंटीकृत रोजगार के दिनों की संख्या बढ़ाकर 125 दिन कर दी है। सूत्रों के अनुसार, न्यूनतम मजदूरी को संशोधित करके 240 रुपये प्रति दिन कर दिया गया है। क्या था मनरेगामहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एक श्रम कानून और सामाजिक सुरक्षा उपाय है जिसका उद्देश्य “काम के अधिकार” की गारंटी देना है।…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की प्रारंभिक जांच को दिशा देते हुए बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत तीनों मृतकों की मौत तंत्र-मंत्र से नहीं, बल्कि पतली रस्सी से गला घोंटने के कारण हुई थी। इसके अलावा, जांच में जो महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, वे इस प्रकार हैं…मृतक नीतीश के मुँह से और सुरेश साहू की जेब से नींबू मिला है, जो तंत्र-मंत्र की गतिविधि की ओर इशारा करता है। दुर्ग निवासी नीतीश के शरीर पर…

Read More

जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) चांपा में बुधवार को 3 बच्चे हसदेव कुदरी बैराज (हनुमान धारा) की तरफ सायकल से घूमने निकले थे। वहां जाकर बच्चों ने नहाने के लिए कपड़े उतारे और नदी में चले गए। जहां तेज बहाव से बच्चे बह गए। बहुत समय तक घर वापस नहीं आने से परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन करने पर नदी तरफ़ जाने की बात सामने आई। बाद में परिजनों को सूचना मिली कि तीनों बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों का मानना है कि हसदेव नदी से जुड़े हुए कुछ पिकनिक स्थान…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां उरगा थाना क्षेत्र में कबाड़ व्यवसाय से जुड़े एक कारोबारी सहित 3 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन के स्क्रैप यार्ड में विवाद के बाद आरोपियों ने तीनों लोगों की हत्या कर फरार हो गये। कुदरी स्थित स्क्रैप यार्ड से पुलिस ने तीन लोगों की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस की प्राथमिक जांच में तीनों लोगों की गला घोंटकर हत्या किये जाने की बात…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) मुख्यालय में नहीं रहती महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजन अधिकारी जिससे काम काज हो प्रभावित हो रहा है। इस सम्बंध में जिला पंचायत कोरबा सभापति वन सामिति श्रीमती सावित्री अजय कँवर ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत एकीकृत बाल विकास बरपाली व करतला की परियोजना अधिकारी कीर्ति कुरियन जैन की शिकायत कोरबा कलेक्टर से की जिसमे उन्होंने लिखा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत ग्राम बरपाली और करतला के एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी कीर्ति कुरियन जैन का वर्तमान मुख्यालय बरपाली है। कीर्ति कुरियन जैन अपने मुख्यालय में निवास नहीं करतीं हैं…

Read More

कोरबा/करतला (समाचार मित्र) किसानों को अपना हितैषी बताने वाली राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीर नहीं है। दर-दर भटकने को मजबूर किसान अपने मेहनत से उपजाए धान की बिक्री हेतु तहसीलों के चक्कर काट रहे है वही तहसीलदार, पटवारी से लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करने से बच रही है। पटवारियों द्वारा किए गए गिरदावरी में इतनी बड़ी त्रुटि होने से किसानों का जीना मुश्किल हो गया है। मामला करतला तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नवापारा (चैनपुर) एवं घिनारा का है। नवापारा (चैनपुर) से रामप्रसाद पटेल 35 दिनों से लगा रहे तहसील के चक्कर…

Read More

देश (समाचार मित्र) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC /ST) के लोगों का सामाजिक शोषण रोकने बनाए गए कानून का दुरुपयोग होने से न्यायालय चिंतित है। यूपी की राजधानी लखनऊ में एससी-एसटी एक्ट में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के दोषी को 5 साल की कैद की सजा हुई है। एससी/एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने 5 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यूपी के लखनऊ में जमीन विवाद के चलते एससी/एसटी एक्ट का फर्जी मुकदमा लिखवाने के मामले में दोषी करार दिए गए विकास कुमार…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में 10 दिसम्बर 2025 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Read More

कोरबा/करतला (समाचार मित्र) करतला जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फरसवानी का मामला अभी ठंडा हुआ ही नहीं था कि एक अन्य ग्राम पंचायत से आवास हितग्राहियों से उगाही एवं अपूर्ण आवासों को पूर्ण दिखाने की शिकायत ने प्रशासन को फिर सख्ते में डाल दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन के खोखले दावे और जमीनी स्तर पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े अब चर्चा का विषय बनते जा रहे है। अब मामला ग्राम पंचायत खूंटाकूड़ा का है। जहां कई हितग्राहियों से खुलेआम आवास मित्र केशव केेंवट द्वारा जिओ टैग करने 10 हजार की राशि की मांग की जा…

Read More

कोरबा/करतला (समाचार मित्र) ग्राम पंचायतों में नए पंचायत चुनाव के बाद एक बार भी मूलभूत सुविधाओं में खर्च किए जाने वाले आवश्यक मद की राशि नहीं भेजी गई है जिसकी वजह से ग्राम पंचायतों में कई कार्य अवरुद्ध हो रहे है। मूलभूत 15 वें वित्त एवं 2020-21-22 की रेत रायल्टी की राशि जारी करने की गुहार कलेक्टर से लगाई गई है। सरपंच संघ, जनपद पंचायत करतला की तरफ से सौंपे ज्ञापन में कलेक्टर को अवगत कराया गया है कि जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाएं जैसे साफ सफाई, नलकूप सुधार, बोरिंग एवं विद्युत सुधार कार्य…

Read More