कोरबा (समाचार मित्र) 22 अगस्त 2026 को “शिक्षक साझा मंच” के आह्वान पर प्रांतीय महासचिव तरूण प्रकाश वैष्णव के दिशा निर्देशानुसार जिले के सभी विकास खण्डों में “सेवा सुरक्षा पदयात्रा” निकाली गई।
पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य –
1. टीईटी मुक्त वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति।
2. पूर्व सेवा गणना करते हुए मोदी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों वेतन विसंगति दूर करना।
इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव तरुण प्रकाश वैष्णव ने कहा कि हमारी “छ ग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन” टीईटी अनिवार्यता से प्रभावित सभी शिक्षकों के साथ मजबूती के साथ खड़ा है किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। आज करतला ब्लॉक के पदयात्रा में प्रमुख रूप से शामिल कार्यकारी जिला अध्यक्ष इन्द्र कुमार लहरे, जिला उपाध्यक्ष सुरजीत वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष यादन सिंह कंवर, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष – डॉ मनोज प्रधान, जिला सह सचिव, महेंद्र पटेल, जिला पदाधिकारी राजेंद्र राजवाड़े, अशरफ खान, सावन बंजारे, राधेलाल राठिया ब्लॉक पदाधिकारी ललित जगत, सागर सिंह राठिया, महेंद्र कुमार राठिया, मदन सिंह राठिया, धनेश्वर इंदुआ, डमरूधर राठिया, भोज सिंह राठिया, सतीश सारथी, नितिन सैमुएल, मुकेश राठिया, कुशल प्रजापति, अरुण कुर्रे, हीरालाल केवट, श्रीमती संतोषी राठिया, श्रीमती लक्ष्मी जगत, श्रीमती यशोदा राठिया, श्रीमती रमलो राठिया, श्रीमती भूपेश्वरी कुर्रे, श्रीमती विमला राठिया, श्रीमती मान कुंवर, श्रीमती राधिका जायसवाल एवं सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन छत्तीसगढ़ सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

