रायपुर (समाचार मित्र) पेपर लीक को लेकर देश में मचे बवाल के बाद अब छत्तीसगढ़ में रायपुर में पेपर लीक की खबरों ने सबको हैरान कर दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के बाद मोदी सरकार बैक फूट पर थी अब छत्तीसगढ़ से पेपर लीक की खबरें आ रही है। स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) से संबद्ध महाविद्यालयों में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के एक विषय की परीक्षा गुरुवार को कथित प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायतों के बाद रद्द कर दी गई. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी है और पांच सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है. इस मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
वहीं पेपर लीक को लेकर छत्तीसगढ़ में हंगामा शुरू हो गया है. बीएससी एग्रीकल्चर सेकंड ईयर की विज्ञान पेपर लीक के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रोफेसर और कर्मचारियों को तलब किया है. विश्विद्यालय में प्रोफेसर और कर्मचारी सन्देह के दायरे में हैं. हंगामे के बाद हाइलेवल मीटिंग बुलाई गई जिसके बाद विश्वविद्यालय ने पेपर रद्द कर दिया.

