Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में कच्ची महुआ शराब के सेवन से 3 लोगों की मौत की ख़बर है। करतला थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कोटमेर की बताई जा रही है। घटना आज दोपहर लगभग 1 बजे की है। मामले में गांव में बने कच्ची महुआ शराब के सेवन से एक महिला और 2 पुरुषों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों की मृत्यु जहरीले कच्ची शराब पीने से हुई है हालांकि अभी तक पुलिस विभाग की ओर से अधिकृत सूचना प्राप्त नही हुई है। मृतकों में श्रीमति मालती बाई पति चैतराम उम्र 50 वर्ष लगभग, राम सिंह…
पोंडी से अमन सोनी की रिपोर्ट जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ युवोदय हसदेव के हीरो कार्यक्रम में नए ज़िला समन्वयक के रूप में श्री विनोद कुमार साहू जी का नियुक्ति होने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री सुनील कुमार साहू जी उपस्थित रहे एवं हसदेव के हीरो कार्यक्रम के सक्रीय स्वयं सेवकों की उपस्थिती रही जिसमें अकलतरा विकास खंड समन्वयक नरेन्द्र कश्यप एवं बम्हनीडीह विकास खंड समन्वयक तरुण कुमार साहू तथा हसदेव के हीरो कार्यक्रम के स्वयं सेवकों में अमन सोनी,प्रदीप राठौर,…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने दुर्ग जिले में स्मार्ट बिजली के मीटर लगाने की शुरूआत कर दी है। दुर्ग के मुख्य अभियंता एम जामुलकर ने भिलाई तीन स्थित सीएसईबी कॉलोनी में बबिता नाम की उपभोक्ता के घर में पहला स्मार्ट मीटर लगाया। इस दौरान बिजली विभाग के कई इंजीनियर मौजूद रहे। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने सभी राज्यों में स्मार्ट डिजिटल मीटर लगाने की योजना बनाई है। प्राधिकरण ने उपभोक्ताओं के घरों में इलेक्ट्रॉनिक मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में लगेंगे 25 हजार स्मार्ट मीटर मुख्य अभियंता एम.जामुलकर…
बिलासपुर (समाचार मित्र) हाईकोर्ट ने राज्य शासन को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार डॉक्टर-नर्स उपलब्ध रहने चाहिए। इन निर्देशों के साथ ही चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने याचिका निराकृत कर दी। अंबिकापुर के एक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और नर्स गायब रहने के कारण महिला द्वारा फर्श पर बच्चे को जन्म देने पर कोर्ट ने सोमवार को स्वतः संज्ञान लिया था। सुनवाई के दौरान शासन ने इस मामले में कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि हरेक प्लेटफॉर्म पर वीडियो सर्कुलेशन रोक दिया गया है। साथ ही मामले में…
कोरबा (समाचार मित्र) जिला न्यायाधीश श्री सत्येन्द्र कुमार साहू अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार दिनांक 12 जून 2024 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम ढेंगुरडीह पंचायत केंरवा में विधिक जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कु. डिम्पल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि बालकों के मौलिक अधिकार के विषय में संविधान में 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिये निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है। माता-पिता की भी नैतिक जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराये, उन्हें…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला दिया है, इस वारदात में पत्नी और बेटी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिनका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है।यह पूरा मामला करतला थाना अंतर्गत रामपुर का है। आज बुधवार की सुबह कोटवार शरद दास महंत ने अपनी पत्नी टीका बाई व बेटी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, हमले में पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया…
कोरबा (समाचार मित्र) माननीय अध्यक्ष जिला न्यायाधीश महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के आदेशानुसार एवं माननीय सचिव महोदया सुश्री डिंपल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन से आज दिनांक 12/06/2024 दिन बुधवार को करतला थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत चचिया में बाल श्रम निषेध दिवस के शुभ अवसर पर किया गया विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर जिसमें शिविर में उपस्थित माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार धुर्वे तालुका विधिक सेवा समिति करतला को पुष्प गुच्छ से स्वागत कर किया गया सम्मान। आपको बता दें कि शिविर के माध्यम से मजिस्ट्रेट श्री धुर्वे के द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि बच्चों को मजदूरी…
कोरबा (समाचार मित्र) जिला सचिव संगठन जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह कँवर के नेतृत्व में पंचायत सचिवों ने आज अपनी 4 सूत्रीय मांग/समस्याओं का ज्ञापन पत्र जिला पंचायत सीईओ को सौंपा है। सचिवों ने अपनी समस्याओं का निराकरण 7 दिन के अंदर करने के लिए निवेदन पत्र सौंप दिया है। जिला सीईओ की अनुपस्थिति मे उप संचालक सुश्री जुली तिर्की को दिया गया। 4 सूत्रीय मांग का निराकरण एक सप्ताह के अंदर नहीं होता है तो कोरबा जिला के समस्त सचिव काम बंद कलम बंद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सोपने वालों मे राजकुमार रजक, मोहम्मद हसन,…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सतनामी समाज के द्वारा किए जा रहे आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट बिल्डिंग में आग लगा दी है। बताया जा रहा है कि आज में सरकारी दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियां समेत पूरी बिल्डिंग जलकर खाक हो गई है। जानकारी के मुताबिक सतनामी समाज के लोग जैतखाम काटने के विरोध में आज कलेक्टर निवास का घेराव करने निकले हुए थे। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में सतनामी समाज के लोग आंदोलन कर रहे थे। इस आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा को भेद कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गए और कलेक्टर…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) मोदी सरकार के रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद सोमवार को 71 मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित कर दिए गए हैं. गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर गृह मंत्रालय संभालेंगे तो राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा मंत्रालय मिला है. इसके साथ ही विदेश मंत्री की भूमिका में एक बार फिर पीएम मोदी ने एस जयशंकर पर विश्वास जताया है. किसे कौनसा मंत्रालय मिला? : यहां देखिए पूरी सूची : कैबिनेट मंत्री 1. राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री. 2. अमित शाह गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री 3. नितिन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री 4.…