कोरबा (समाचार मित्र) जनपद पंचायत करतला के अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर आज शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरसवानी के औचक निरीक्षण पर पहुंची। इस दौरान अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग के जुड़े योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में स्टॉफ से जानकारी ली तथा जनता के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई। अध्यक्ष ने मरीजों की समय पर उचित जांच एवं उपचार हेतु सभी कर्मचारियों को नियमित रुप से अस्पताल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने स्वास्थ्य कर्मियों से जीवन दीप समिति के माध्यम से आवश्यक बैठक कर जरूरी योजनाओं को जनता तक पहुंचाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की बात कही है। औचक निरीक्षण के दौरान जनपद सदस्य फरसवानी फिरंत पप्पू राठौर, कोथारी सरपंच विश्राम कंवर, पंच संतोष राठौर उपस्थित रहे। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरसवानी के चिकित्सकों सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।














































































































































