Author: Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310

निमेश कुमार राठौर कोरबा की रिपोर्ट रायपुर (समाचार मित्र) प्रदेश भर के सभी सचिव संगठन ने नियमितीकरण की आस लेकर मंत्रिमंडल के सदस्यों से सौजन्य मुलाकात की है। उपेंद्र सिंह पैकरा प्रदेशध्यक्ष प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में प्रांतीय टीम कोमल निषाद कार्यकारिणी प्रतांध्यक्ष, अनिल गुप्ता संयोजक, सूरजमल सोनी महासचिव, श्याम साहू कोषाध्यक्ष ,चंदन गुप्ता उपप्रातांध्यक्ष, श्याम कार्तिक जायसवाल कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष एवं प्रांतीय टीम के पदाधिकारीयों द्वारा ओ.पी. चौधरी वित्त मंत्री से पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के संबंध में 15 मिनट तक चर्चा किया गया। जिसमें शासकीयकरण को लेकर गंभीरता से बात किया एवं सहजता पूर्वक आमंत्रण को…

Read More

कटघोरा से मदन दास की रिपोर्ट कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिला कोयलाधानी के नाम से जाना जाता है , परन्तु यह देखा जा रहा है कि, कोल उत्खनन के लिए अपनी पुरखों की जमीन देने वाले किसान दशकों से अर्जित भूमि के एवज में रोजगार पाने यहां वहां भटक रहे हैं । इसका उदाहरण महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है । कोरबा महाप्रबंधक के अंतर्गत सरायपाली बुडबुड खदान के लिए अपनी जमीन देने वाले किसान दशकों से रोजगार के लिए भटक रहे । इस परियोजना के पीड़ित किसानों ने विवश होकर 28 जून को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर…

Read More

नई दिल्ली (समाचार मित्र) कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी 24 जून से 24 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए करना होगा. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन सीजीएल 2024 के जरिए ग्रुपी ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के कुल 17,727 खाली पदों पर भर्तियां करेगा. जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार रजिस्टर्ड अभ्यर्थी 25 जुलाई रात 11 बजे से पहले तक एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते हैं. वहीं एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 10 अगस्त से 11 अगस्त…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 04 से दूसरी बार निर्वाचित हुईं सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने सोमवार को दिल्ली संसद में पद व गोपनीयता की शपथ ली। लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने वाली पहली महिला सांसद ज्योत्सना महंत ने संसद में शपथ का पाठन किया। शपथ ग्रहण करने के उपरांत सांसद ने कहा कि पिछले पांच वर्ष के संसदीय कार्यकाल में लगभग दो वर्ष कोरोना काल में बीतने के बाद भी शेष समय में कोरबा लोकसभा की जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सदन में रखती रही। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) डॉ.मनोज सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक, प्रो वाय के तिवारी जिला संगठक के मार्गदर्शन, डॉ मदन मोहन जोशी प्राचार्य के संरक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ शिवदयाल पटेल पुरूष इकाई एवं प्रतिमा कंवर महिला इकाई के आयोजन व्यवस्था में शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा सम्बद्ध अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्पोर्ट्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। स्पोर्ट्स ऑफिसर राजकुमारी मरकाम, रासेयो स्वयंसेवक शांति मरकाम एवं धनेश्वरी राजवाड़े ने विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। आयुष…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) माननीय छत्त्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा जारी निर्देशानुसार योगा फार सेल्फ एंड सोसायटी थीम पर दिनांक 21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला न्यायालय परिसर कोरबा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा किया गया । उक्त अवसर पर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश कोरबा, श्री ओंकार प्रसाद गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कोरबा, श्री जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश, (एस्ट्रोसिटी) एक्ट कोरबा, श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, तृतीय जिला…

Read More

नई दिल्ली (समाचार मित्र) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाए जाने तक उनके जमानत के आदेश पर रोक लगा दी है। सोमवार या मंगलवार तक आदेश आ जाएगा। हाई कोर्ट ने वकील से सोमवार तक लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा है। जस्टिस सुधीर कुमार जैन और रविंदर डुडेजा की अवकाश पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी। ईडी की तरफ से पेश वकील ने सुनवाई के दौरान दलील दी की कि निचली अदालत में उन्हें बहस करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया।

Read More

नई दिल्ली (समाचार मित्र) मोदी सरकार 3.0 की बुधवार को दूसरी कैबिनेट बैठक हुई. इसमें 5 बड़े फैसले लिए गए हैं. किसानों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि खरीफ की फसलों के लिए एमएसपी (Minimum Support Price) बढ़ाने की मंजूरी दी गई है. इसमें 14 फसलों को शामिल किया गया है. धान का नया एमएसपी 2300 रुपये होगा.केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. खरीफ की 14 फसलों पर कैबिनेट ने एमएसपी बढ़ाया है. धान…

Read More

उत्तरप्रदेश (समाचार मित्र) राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान की तड़के संदिग्ध हालातों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली जवान के माथे में लगी है। जवान कोटेश्वर मंदिर के सामने बन रहे VIP गेट के पास तैनात था। राम मंदिर इस स्थान से 150 किलोमीटर दूर है। अवसर पर उसके साथ तैनात सुरक्षकर्मी उसे तुरंत चिकित्सालय ले गया। तत्पश्चात, उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जवान को गोली लगने की खबर के पश्चात् मौके पर आईजी एवं एसएसपी भी पहुंच गए थे। कहा जा रहा है कि जवान का नाम…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) दिनांक 13 जुलाई 2024 को आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एव ंपाली एवं समस्त राजस्व न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा शासकीय बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक एवं अधिवक्तागणों की बैठक ली गई। माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जी के द्वारा सभी उपस्थित बीमा कंपनी के अधिकारियों एवं अधिवक्तागणों को चर्चा के दौरान निर्देशित दिया गया कि अधिक से अधिक चिन्हांकित प्रकरण जिसमें राजीनामा होने की…

Read More