कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के ग्राम कनकी में स्थित “कनकेश्वर धाम” के नाम से प्रसिद्ध मंदिर भगवान शिव का एक प्रसिद्ध पौराणिक मंदिर है। जहां प्रति वर्ष सावन के महीने में भगवान शिव का लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते है। कनकी में लगने वाला विशाल मेला भी जिले में काफ़ी विख्यात।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने मांगा था हाई मास्क लाइट !
कनकेश्वर धाम के दर्शन करने पहुंचे श्रीमती अशोका विश्राम कंवर जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला को स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम और रात्रि का समय होते ही कनकेश्वर धाम में अंधेरा पसर जाता है जहां उचित लाइट की व्यवस्था नहीं है जिसपर जनपद अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर को तत्काल पत्र लिखकर मांग किया कि कनकेश्वर धाम में एक हाई मास्क लाइट की व्यवस्था की जाए। जिस पर जिला कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम के उक्त मांग को जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग किया और उसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है बहुत जल्द श्रद्धालुओं के लिए इसे लगाया जाएगा।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने जताया आभार ।
नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका कंवर ने स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप हाई मास्क लाइट की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने हेतु जिला कलेक्टर अजीत बसंत को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया है। वहीं इस विकास कार्य की स्वीकृति को कनकी क्षेत्र के नागरिकों एवं समस्त श्रद्धालुओं के लिए इसे समर्पित करने की बात कही है।














































































































































