कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के निवासियों को श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत अयोध्या धाम की यात्रा कराने के लिए एक योजना शुरू की है. इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकते हैं. यह योजना छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा संचालित की जाती है और इसमें तीर्थ यात्रियों के लिए यात्रा की व्यवस्था की जाती है.
करतला जनपद क्षेत्र से 40 से ज्यादा श्रद्धालु आज रवाना ।
योजना अंतर्गत जनपद पंचायत करतला के लगभग 40 से ज्यादा श्रद्धालुओं को आज जनपद पंचायत करतला के अध्यक्ष श्रीमती अशोका कंवर एवं ग्राम पंचायत कोथारी सरपंच विश्राम कंवर ने कोथारी रेलवे स्टेशन से श्री हनुमान जी का झंडा दिखाकर रवाना किया। योजना के तहत करतला जनपद क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों से श्रद्धालुओं का जत्था आज अयोध्या के लिए रवाना हुआ है।
जनता को श्रीरामलला के दर्शन करने का मिलेगा सौभाग्य : अशोका कंवर (जनपद अध्यक्ष)
करतला- बरपाली क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में उभरी नवनिर्वाचित अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने अपने जनपद क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि ज्यादा ज्यादा लोग छत्तीसगढ़ शासन की इस योजना का लाभ प्राप्त कर श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करें।
योजना की खासियत !
- विशेष ट्रेन: योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होते हैं.
- नियमित यात्रा: योजना के तहत हर सप्ताह श्रद्धालुओं का एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना किया जाता है.
- अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन: इस यात्रा में अयोध्या के अलावा काशी विश्वनाथ और प्रयागराज जैसे अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन की व्यवस्था भी शामिल हो सकती है.
- शासकीय सहायता: यात्रा में श्रद्धालुओं को शासकीय सहायता प्रदान की जाती है.














































































































































