Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिला कोरबा की स्वीकृत 20 रेत खदानों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। प्रत्येक रेत खदान के मुख्य मार्ग एवं खदान क्षेत्र के समीप उत्खनन-पट्टा संबंधी जानकारी प्रदर्शित करने वाली पट्टिकाएं स्थापित की गई हैं, ताकि आम नागरिकों को खदान की स्वीकृति, संचालन अवधि एवं अन्य आवश्यक जानकारी आसानी से मिल सके। खदान क्षेत्रों की प्रारंभिक एवं अंतिम सीमाओं को स्पष्ट रूप से चिह्नित करने हेतु दोनों ओर सीमा-बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही दिशा-सूचक पट्टिकाएं भी स्थापित की गई हैं, जिससे निरीक्षण कार्य और आवागमन सुगम…
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया है सरकार ने होली के दिन अब ड़ाई डे घोषित करदिया है। पहले की तरह ही होली के दिन अब शराब की दूकानें नहीं खूलेंगी। पूर्व निर्धारित नियमों के अनसार प्रतिबंध लागू रहेंगे। अवैध परिवहन सहित अन्य हुड़दंगियों पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल छत्तीसगढ सरकार ने अपनी नर्डआबकारी नीति में होली समेत तीन डाई डे कोखत्म कर दिया था। नर्ड नीति के अनसार साल 2026-27 में सिर्फ 4 दिन डाई डे घोषित किए गए है, इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता…
कोरबा (समाचार मित्र) राज्य सरकार ने लंबे समय से चले आ रहे होली पर्व पर शराब दुकानों के खोलने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है जो कई जानकारों के अनुसार अनुचित फैसला हैं। अधिवक्ता निमेश कुमार राठौर ने इस फैसले पर राज्य सरकार की कड़ी निंदा करते हुए इस फैसले को जोखिम भरा बताया है। अधिवक्ता श्री राठौर के अनुसार होली जैसे पर्व पूर्व से ही हुड़दंगों, बदमाशों और असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए खुला मैदान होता है ऐसे में होली पर शराब की बिक्री न केवल अपराध, हिंसा और बड़े दुर्घटनाओं को बढ़ावा देगी बल्कि ऐसे में…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा-चांपा मुख्यमार्ग 149B इन दिनों लगातार सुर्खियों में है नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बनाए गए इस सड़क पर मौजूद हजारों की संख्या में सड़क किनारे लगे पौधे को उखाड़ फेंका गया था जिसके बदले में विभाग ने ठेकदार के माध्यम से हजारों पौधे रौंपे थे परंतु देखरेख के अभाव में ये पौधे दम तोड़ रहे है। पानी के अभाव में दम तोड़ रहे पौधे ! नेशनल हाईवे पर ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे पौधों की देखरेख नहीं करने का मामला सामने आया है पानी के अभाव में हज़ारों पौधे सूखकर मर रहे है। कोरबा-चांपा चौड़ीकरण में…
कोरबा (समाचार मित्र) जिला प्रशासन ने वर्षों से जर्जर हो चुके कुदुरमाल पुल पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है बावजूद इसके कई भारी वाहन चालक पाबंदी को दरकिनार करते हुए उसपर आवागमन करने पुल का स्तेमाल कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि कुदुरमाल पुल काफी जर्जर हो चुका है जिसे जिला कलेक्टर कोरबा के आदेश पर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है जिसका बोर्ड भी उरगा चौक पर लगा हुआ है उसके बाद भी भारी वाहनों के कई चालक जोखिम उठाकर आवागमन करने से बाज नहीं आ रहे है जिससे किसी भी समय पर कोई अप्रिय घटना होने से इनकार…
कोरबा (समाचार मित्र) जिले में एकतरफा प्यार में सनकी युवक द्वारा फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती के पिता की हत्या की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि प्रार्थी की सतर्कता से उसकी जान बच गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना बालको में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंदिरा नगर बालको निवासी साहिल मसीह (20 वर्ष) पिछले 6 महीने से उसकी बेटी का पीछा कर रहा था और उसे एकतरफा प्यार करने की बात कहकर परेशान करता था।दिनांक 18 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी साहिल मसीह मोटरसाइकिल से…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। आज सुबह तड़के एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बांधापाली का है। मृतक की पहचान बहादुर सिंह अगरिया, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी बांधापाली के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार शव के चेहरे पर जलन जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं और एक पैर टूटा हुआ नजर आ रहा है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरदा के मोहल्ला जंगलपारा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 9 वर्षीय बालक रोशन कंवर अपने मामा के घर आया हुआ था। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे वह अपनी मामी के साथ नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ मिलकर बालक की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीण भी खोजबीन में जुटे हुए हैं। इधर, मासूम…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) देशभर में तेज रफ्तार और आरामदायक यात्रा का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने आंशिक रूप से चालू नेशनल एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब अगर कोई एक्सप्रेसवे पूरी लंबाई में चालू नहीं है, तो यात्रियों से सिर्फ चालू हिस्से के हिसाब से और कम दर पर ही टोल लिया जाएगा। यह नया नियम 15 फरवरी 2026 से लागू होगा। सरकार ने नेशनल हाईवे फीस (निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 में संशोधन किया है। नए प्रावधान के तहत यदि कोई नेशनल एक्सप्रेसवे शुरुआत से अंत…
कोरबा (समाचार मित्र) जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत कथरीमाल में नवाचार को बढ़ावा देने नवनिर्वाचित सरपंच ने अच्छी पहल की शुरुआत की थी। वर्तमान सरपंच कौशल्या बाई के सुपुत्र राजू कुमार ने बताया कि सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत कथरीमाल में अंतर्गत किसी भी बेटी के विवाह होने पर बेटियों के लिए 3000 रुपए शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान करने का ऐलान किया गया था। इसी कड़ी में 10 से ज्यादा बेटियों के विवाह में अबतक सहयोग राशि प्रदान की जा चुकी है। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए सरपंच श्रीमती कौशल्या बाई एवं सरपंच पुत्र राजू कुमार के द्वारा कथरीमाल…