Author: Nimesh Kumar Rathore
नई दिल्ली (समाचार मित्र) भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है. यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई है. हमले में कुल नौ जगहों को निशाना बनाया गया, जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें निर्देशित किया जा रहा था. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई ठिकानों पर हमले भारतीय सेना और वायु सेना द्वारा सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल करके एक संयुक्त अभियान…
जांजगीर (समाचार मित्र) जांजगीर चांपा जिला स्थित छत्तीसगढ़ स्टील एवं पॉवर लिमिटेड ग्राम अमझर में कार्यरत कुछ स्थानीय भूमिस्वामी एवं मज़दूर किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए है। स्थानीय किसान प्लांट प्रबंधक के रवैए से काफ़ी परेशान है। स्थानीय किसान ग्राम अमझर स्थित पीपल वृक्ष के नीचे विगत 8 दिनों से धरने से बैठे हुए है। गांव की दर्जनों महिलाओं सहित किसान इस धरने के समर्थन में उतरे है। कलेक्टर जनदर्शन में हुई शिकायत, जिला प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान। छत्तीसगढ़ स्टील एवं पॉवर लिमिटेड के विरुद्ध स्थानीय किसानों एवं मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में 4…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा चांपा मार्ग में ज्यादातर जगहों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नेशनल हाईवे 149ब के ठेकदारों ने ग्राम उच्चभिट्ठी स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज के पास रखे सड़क ब्लॉकर को नहीं हटाया गया था जिससे बीते रात्रि एक बड़ी दुर्घटना हो गई। ओवर ब्रिज से सिवनी की ओर जाते हुए कार रात्रि में ब्लॉकर से टकरा गई जिससे 2 लोग गंभीर रूप से घायल और एक व्यक्ति को मामूली चोटे आई है। वहीं ब्लॉकर से टकराकर कार के परखच्चे उड़ गए है। जानकारी अनुसार घटना बीते रात्रि लगभग 1 बजे की है जहां करतला से सुखरीकला…
कोरबा (समाचार मित्र) जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत कथरीमाल में नवाचार को बढ़ावा देने नवनिर्वाचित सरपंच ने अच्छी पहल की शुरुआत इसी सत्र में की थी। वर्तमान सरपंच कौशल्या बाई के सुपुत्र राजू कुमार ने बताया कि सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत कथरीमाल में अंतर्गत किसी भी बेटी के विवाह होने पर बेटियों के लिए 3000 रुपए शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान करने का ऐलान किया गया था। इसी कड़ी में इस पहल को आगे बढ़ाते हुए सरपंच श्रीमती कौशल्या बाई एवं सरपंच पुत्र राजू कुमार के द्वारा परानुपारा निवासी राधे काटले की सुपुत्री राजकुमारी के शादी में तीन हजार रुपए…
कोरबा (समाचार मित्र) चिकित्सा क्षेत्र एक अति संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण व्यवसाय है जिसका संचालक जिम्मेदारी पूर्वक करना चाहिए। जिले से स्वास्थ्य अधिकारियों ने आंख मूंदकर रख लिया है जिससे कई अवैध क्लीनिक का संचालन स्वास्थ्य विभाग के नाक के नीचे चल रह है। जिले में ईलाज के नाम पर गलत उपचार के कई मामले प्रकाश में आ चुके है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को गैर मान्यता प्राप्त क्लिनिक अथवा प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। ताज़ा मामला खण्ड चिकित्सा अधिकारी करतला अंतर्गत ग्राम इमलीभांठा (सरगबुंदिया) का है जहां सुरुचि क्लीनिक नाम का एक उपचार केंद्र चलाया जाता हैं। यहां के डॉक्टर…
सक्ती (समाचार मित्र) पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा महोदया द्वारा क्षेत्र मे अवैध जुआ, गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले आपराधियों पर अकुंश लगाने हेतु अधिक अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री हरीश यादव जी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल थाना बाराद्वार द्वारा दिनांक 03.05.25 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम पलाड़ीकलाॅ एवं मुक्ताराजा में अलग अलग टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपीगण 1. रामचरणकुर्रे पिता सजन राम कुर्रे उम्र 47 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छग)…
कोरबा (समाचार मित्र) माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्येंद्र कुमार साहू के निर्देशानुसार आरटीओ कार्यालय कोरबा द्वारा जिला न्यायालय कोरबा के कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को उच्च सुरक्षा संख्या प्लेट प्रदान करने हेतु शिविर का सफल आयोजन कोरबा जिला न्यायालय के कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को उच्च सुरक्षा वाले वाहन पंजीकरण प्लेट (High Security Registration Plate – HSRP) प्रदान करने के लिए आरटीओ कार्यालय कोरबा द्वारा 03 मई, 2025 को एक विशेष शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुविधाजनक तरीके से HSRP प्लेट उपलब्ध कराना था श्री विवेक सिन्हा…
कोरबा (समाचार मित्र) दिनांक 24.4.2025 को कर्मचारी भवन अंधरीकछार विकासखंड कोरबा, जिला कोरबा में विकासखंड स्तरीय fln सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री मनोज कुमार पाण्डेय ने की ,इस उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि के रूप में डाइट प्राचार्य श्री रामहरि शराफ, विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय अग्रवाल सर, वरिष्ठ व्याख्याता पीएसटीई प्रभारी श्री पी के कौशिक , विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री अनिल रात्रे एवं आर डी केशकर पूर्व बीआरसी श्री राम कपूर कुर्रे जी ,डाइट IST प्रभारी श्री अरविंद शर्मा सर ,tlm प्रभारी…
कोरबा (समाचार मित्र) ग्राम पंचायत बरपाली में खाली पड़े शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है जिसके चलते पंचायत के पास अब शासकीय भूमियों की लगातार कमी होते जा रही है। भविष्य में किसी भवन निर्माण के लिए पंचायतों के पास शासकीय भूमियों का कमी से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसा ही समस्या करतला जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरपाली में उत्पन्न होते जा रहा है। नवनिर्वाचित सरपंच भुनेश्वर बिंझवार ने तहसीलदार को पत्र लिखकर बरपाली के भाटापारा हेचरी के पास हो रहे है अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। सरपंच श्री बिंझवार…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले को लेकर केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों का कहना है कि राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। गृह मंत्री अमित शाह व राजनाथ ने कई दलों के नेताओं से इस पर चर्चा की है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने पहलगाम के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की मांग की थी, सैन्य कार्रवाई संभव । सूत्रों ने बताया कि राजनाथ के साथ सीडीएस व तीनों रक्षा सेवाओं के प्रमुखों की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ उठाए जा सकने वाले सैन्य कदमों पर चर्चा हुई। बाद में राजनाथ ने…