Author: Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310

कोरबा (समाचार मित्र) अदानी लैंको अमरकंटक पॉवर प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक वेल्डर की मौत होने की ख़बर है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार ग्राम पताडी स्थित अदानी लैंको पॉवर प्लांट में आज वेल्डिंग करने के दौरान मिट्टी के धसकने से एक मजदूर की मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार मजदूर ठेकदार के अंदर अकेले में बिना किसी सहयोगी के वेल्डिंग कार्य का रहा था जिसके बाद अचानक मिट्टी के खिसकने से मज़दूर मिट्टी ही दब गया और कोई सहायता के बिना बाहर नहीं निकल सका जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई है।…

Read More

सक्ती (समाचार मित्र) पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ( भा.पु.से.) द्वारा थाना बाराद्वार का आकस्मिक निरीक्षण कर अपराध समीक्षा किया गया । इस आकस्मिक निरीक्षण में निम्न विषयों पर गहन समीक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। 1.लंबित अपराध, मर्ग एवं चालान – सभी लंबित प्रकरणों, विशेषकर गंभीर अपराधों एवं लंबित मर्ग की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, समय-सीमा के भीतर चालान प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। 2.बीट सिस्टम की कार्यप्रणाली – बीट सिस्टम की प्रभावशीलता, बीट पुलिस की नियमित उपस्थिति, जनता से संवाद एवं निगरानी व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया। सुधार हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) उरगा भैंसमा मुख्य मार्ग में आज बड़ा दुर्घटना हुआ है। सड़क किनारे निर्माणाधीन घर के बाहर ईंट रखा हुआ था जिससे जोरदार भिड़ंत से इको वाहन क्षतिग्रस्त हो गया वहीं उसमें सवार 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि इको वाहन के परखच्चे उड़ गए। घायलों को कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) राष्ट्रीय राजमार्ग 149B कोरबा चांपा मार्ग में आज तड़के दोपहर 2 बाईक सवार युवक आपस में टकरा गए । यह हादसा मुख्य सड़क पर ग्राम डूलेना के आस पास हुआ है। जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया है जिसे NH के एम्बुलेंस वाहन द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक बालकों नगर का निवासी है। वहीं यह दुर्घटना गलत साईड में चलने की वजह से होना बताया गया।

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के साय सरकार द्वारा सुचारू रूप से चल रहे सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत कोथारी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्राम कोथारी के आसपास कई गांव के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इस शिविर में जिला प्रशासन के लगभग सभी विभाग से अधिकारी कर्मचारियों ने अपना अपना स्टॉल लगाया था जहां से समस्याओं का निराकरण किया गया। सचिव संघ करतला ने किया अतिथियों का महामाला से स्वागत । पंचायत सचिव संघ करतला ने शिविर में पधारे सभी अतिथियों का महामाला से स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष सत्यनारायण…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) संस्था में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम दोनों कक्षाएं अलग-अलग पाली में संचालित है दोनों का परिणाम सर्वोत्तम आया है हिंदी माध्यम में दसवीं कक्षा का परिणाम 67.2 प्रतिशत रहा छात्र लोमस कुर्रे ने 91.5% अंक हासिल किया है इस तरह कक्षा दसवीं हिंदी माध्यम में 15 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किए हैं इसी तरह 12वीं हिंदी माध्यम के छात्र प्रिंस कुमार सोनवानी ने 95.2% अंक अर्जित कर कोरबा जिले के 12वीं कक्षा में टॉप 10 में प्रथम स्थान अर्जित किया है 12वीं कक्षा हिंदी माध्यम का परिणाम 92% रहा वह इसमें 30 छात्र ने प्रथम…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को घोषित कर दिया है। क्षेत्र के बेहतर शिक्षा के लिए प्रसिद्ध स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसवानी में ग्राम संजयनगर (फरसवानी) निवासी धनप्रसाद बरेठ एवं श्रीमती कमला बरेठ की सुपुत्री कु. सोनाली बरेठ ने बारहवीं कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। कु. सोनाली बरेठ ने वाणिज्य विषय में पढ़ाई करते हुए 87.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव, माता पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने इस उपलब्धि के लिए कु.…

Read More

रायपुर/कोरबा (समाचार मित्र) राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बहुचर्चित डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) घोटाले में 9 मई को बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 तत्कालीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने 13 मई तक यानि चार दिन के लिए चारों आरोपी पत्थलगांव जनपद सीईओ वीरेंद्र कुमार राठौर, रिटायर्ड जनपद सीईओ बीएस राज, डीएमएफ नोडल अधिकारी भरोसा राम ठाकुर और जनपद सीईओ राधेश्याम मिर्जा को पुलिस रिमांड पर भेजा है. बता दें कि इन अधिकारियों पर डीएमएफ फंड के करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है.अधिकारियों की गिरफ्तारी ब्यूरो के अपराध क्रमांक 02/2024…

Read More

नई दिल्ली (समाचार मित्र) ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान की कायरना हरकतों को लेकर विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नापाक चेहरे और इरादों का पर्दाफाश कर दिया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह 8 से 9 मई की रात की पाकिस्तान के हमलों की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से भारतीय इलाकों में हमला किया। पाकिस्तान ने 36 स्थानों पर घुसपैठ का प्रयास किया। पाकिस्तान…

Read More

नई दिल्ली (समाचार मित्र) भारत ने पाकिस्तान और उसके आतंकियों से पहलगाम के कायराना आतंकी हमले का बदला ले लिया है. भारत ने बुधवार, 7 मई की तड़के सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया. बड़ी खबर ये हैं कि इस हमले में 90 लश्कर आतंकी और हैंडलर मारे गए हैं. सुत्रों के हवाले से मिली इस खबर के अनुसार मरने वाले आतंकियों की संख्या और बढ़ सकती है.

Read More