छत्तीसगढ़/रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और बिगड़ते मौसम को देखते हुए राज्य सरकार ने शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी में अवकाश घोषित किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शनिवार को छुट्टी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर रखें, सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
ब्रेकिंग अपडेट :
26 सितंबर, शनिवार — छत्तीसगढ़ के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश।


