छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ राज्य के इस जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आर्ड है। आरोपी ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहंची और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। साथ ही मामले में आगे की जांच कार्रवार्ड की जा रही है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, घटना रायपुर जिले के माना थाना क्षेत्र की है। माना बस्ती के बरौंदा जाने वाले कनेक्टिंग रोड में एटीसी के पीछे गेट नंबर-5 की यह वारदात है। आरोपी ने एक माहेला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दिया।
घटना की स्चना मिलते ही मौके पर पूलिस की टीम पहुंची और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान राजकुमारी साहू निवासी मोखला आरंग के रूप में की गई। पुलिस की जांच में घटना प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के संबंध में पता चला हैं। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना का खूलासा हो पाएगा।


