🥋 21वीं राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में लेवल अप एमएमए अकैडमी कोरबा का शानदार प्रदर्शन।
🏆 24 पदकों के साथ कोरबा जिले ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया तृतीय स्थान।
कोरबा/बिलासपुर (समाचार मित्र) बिलासपुर जिले के बहतराई स्टेडियम में 18 से 20 सितंबर* तक आयोजित 21वीं राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप* में लेवल अप एमएमए अकैडमी, सिटी सेंटर मॉल कोरबा, निहारिका एवं बालको के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक हासिल किए। सेंसर आधारित तकनीक से आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने आधुनिक तकनीकी व्यवस्था के बीच अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कोरबा जिले ने छत्तीसगढ़ में समग्र रूप से तृतीय स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।

संघ के अध्यक्ष अविनाश बंजारे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कोरबा जिले की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं लेवल अप एमएमए अकैडमी सिटी सेंटर मॉल कोरबा के संचालक एवं मुख्य प्रशिक्षक प्रेमराज बंजारे तथा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मुख्य प्रशिक्षिका स्नेहा बंजारेलेवल अप एमएमए अकादमी निहारिका के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए तकनीकी, शारीरिक एवं रणनीतिक रूप से विशेष तैयारी की। दोनों प्रशिक्षकों के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों के साथ-साथ पूमसे वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम किए।
🥇 स्वर्ण पदक विजेता — 5
*एकता श्रीवास, समीक्षा मिश्रा, अगस्त्य शर्मा, भूमिका जगत एवं रिया यादव* ने स्वर्ण पदक हासिल कर अकैडमी का गौरव बढ़ाया।
🥈 रजत पदक विजेता — 5
एकता पटेल, हृदया मंडल, आराध्या शर्मा एवं राशि सिंह ने रजत पदक हासिल किया, जबकि एकता पटेल ने पूमसे वर्ग में भी रजत पदक प्राप्त किया।
🥉 कांस्य पदक विजेता — 14
*सृष्टि गुप्ता, मोक्ष चंद्रा, अक्षत साहू, सुमित चौहान, नव्या सचदेव, वंदना रात्रे, तनुष यादव, निष्ठा प्रधान एवं सबिक़ आलम* सहित अकैडमी के अन्य खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए।
🏆 अकैडमी के खिलाड़ियों की कुल उपलब्धि !
🥇 स्वर्ण — 05
🥈 रजत — 05
🥉 कांस्य — 14
🎖️ कुल — 24 पदक
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अकैडमी के कई खिलाड़ियों ने पहली बार राज्य स्तर पर मुकाबला किया। सेंसर आधारित तकनीक से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिता का महत्वपूर्ण अनुभव एवं एक्सपोज़र प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का परिचय दिया।
मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम !
अकैडमी के संचालक एवं मुख्य प्रशिक्षक प्रेमराज बंजारे तथा मुख्य प्रशिक्षिका स्नेहा बंजारे ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की थी और 24 पदकों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। जिन खिलाड़ियों को इस बार पदक नहीं मिल पाया, उनके प्रदर्शन का *तकनीकी विश्लेषण कर व्यक्तिगत स्तर पर उनकी कमजोरियों एवं कमियों पर कार्य किया जाएगा, ताकि आगामी प्रतियोगिताओं में वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
खिलाड़ियों को दी बधाई
संघ के अध्यक्ष अविनाश बंजारे ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और पूरी टीम की सामूहिक तैयारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि *लेवल अप एमएमए अकैडमी का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता, आत्मरक्षा एवं उत्कृष्टता की भावना विकसित करना है।
लेवल अप एमएमए अकैडमी द्वारा कोरबा में ताइक्वांडो, कराटे, जु-जित्सु, कूडो एवं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जैसे खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। अकैडमी के खिलाड़ी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार हिस्सा लेकर कोरबा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
शुभकामनाएं एवं बधाई !
इस शानदार उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष अविनाश बंजारे, लेवल अप एमएमए अकैडमी के संचालक एवं मुख्य प्रशिक्षक प्रेमराज बंजारे, मुख्य प्रशिक्षिका स्नेहा बंजारे, बीएमएस उपाध्यक्ष बिस्वजीत मंडल, जिला खेल अधिकारी दिनू पटेल, रामकृपाल साहू, के आर टंडन, सागर शर्मा, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की कविता सोनी, तथा प्रशिक्षक ईशा सोनवानी, रानी मरकाम, अनीश खरे एवं देवराज गोगोई सहित संघ एवं अकैडमी के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
लेवल अप एमएमए अकैडमी
अनुशासन • फिटनेस • आत्मविश्वास • आत्मरक्षा • उत्कृष्टता


