कोरबा (समाचार मित्र) सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारी द्वारा नवनियुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल वर्मा एवं बीआरसी जोहन चौहान सर जी से सौजन्य मुलाकात किया गया। जिस में प्रांतीय महासचिव तरुण प्रकाश वैष्णव जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार पटेल सुजीत कुमार वैष्णव असरफ खान इन्द्र कुमार लहरे फेडरेशन के ब्लॉक करतला अध्यक्ष श्री यादन सिंह कंवर सचिव श्री करम सिंह राठिया कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रजमोती राठिया संतोषी राठिया ललित कुमार जगत टीकेश्वर सिंह कंवर, रामनारायण राठिया, घनश्याम साहू टीकाराम राठिया फूल सिंह राठिया सावन बंजारे विजेंद्र पाटले सहित ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी एवं शिक्षक साथी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रान्तीय महासचिव श्री तरुण वैष्णव जी ने नवनियुक्त आदरणीय beo सर और brcसर जी को संगठन के तरफ से हार्दिक बधाई देते हुए शिक्षको की समस्याओं को निराकरण हेतु आदरणीय beo सर से आग्रह किया गया । जिस पर BEO करतला श्री वर्मा ने शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है।



