कोरिया (समाचार मित्र) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से बेरोजगार दिवस
महंगाई, बेरोजगारी और UPI टैक्स समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को मंडल कांग्रेस कमेटी पटना द्वारा विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सांकेतिक बेरोजगार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल कांग्रेस कमेटी पटना के अध्यक्ष परेश सिंह ने किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा UPI टैक्स जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई और रोजगार से जुड़े मुद्दों का आम जनता और युवाओं पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। इसी को लेकर सांकेतिक रूप से बेरोजगार दिवस मनाकर सरकार का ध्यान इन मुद्दों की ओर आकर्षित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत पटना के सांसद प्रतिनिधि दीपक, फरोग सिद्दीकी, अमन देवांगन (ब्लॉक महामंत्री), पार्षद वाशिम खान, सौरभ सिंह, कुंवर साई, सुरेंद्र देशमुख, सागर शर्मा, सुजीत सोनी, प्रवीण दुबे (किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष), राकेश साहू, रहीश खान, बच्चा राम, आशीष पाण्डेय, करन कुमार, प्रतिमा सिंह, राम बाई, लल्लू, विक्रम सारथी, गोकुल सारथी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी और आम लोगों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर जनता की आवाज को सामने रखना है। 


