
कोरबा (समाचार मित्र) जनपद पंचायत करतला में आज नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जनपद पंचायत करतला में क्षेत्र के कुल 24 जनपद सदस्यों ने आज करतला के सद्भावना भवन में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर सामूहिक शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह में जनपद पंचायत करतला के सीईओ मोहनीश देवांगन सहित समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहें। वही करतला सचिव संघ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

भाजपा के शासन में विकास का नया कीर्तिमान रचेगा करतला जनपद !
शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने शपथ के बाद मीडिया से बातचीत ने बताया कि करतला जनपद क्षेत्र में अब ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य से आने वाले विकास की राशि को करतला जनपद क्षेत्र के सभी गांवों में बराबर विकास के लिए लगाया जाएगा। जनपद अध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया।
आम नागरिकों को शासन की सरकारी योजना का लाभ अच्छे से मिले यही प्राथमिकता है।
वही करतला जनपद के नवनिर्वाचित उपाध्याय मनोज झा ने भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। मनोज झा ने कहा कि लंबे अरसे के बाद जनता ने भाजपा को एक बार फिर करतला में जगह दी है जिसका जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी जनपद सदस्यों के सलाह पर जनपद क्षेत्र के विकास के लिए यथासंभव प्रयास किया जाएगा। आम नागरिकों को शासन की सरकारी योजना का लाभ अच्छे से मिले यही प्राथमिकता है।

सबसे कम उम्र के जनपद सदस्य बने सूरज नंदे ।
जनपद पंचायत करतला में कुल 24 जनपद क्षेत्र है जिसमें जनपद क्षेत्र रामपुर से सूरज नंदे पिता विवेकानंद नंदे सबसे कम उम्र के युवा सदस्य निर्वाचित हुए है जिन्होंने शपथ ली है। सूरज नंदे ने महज 24 वर्ष की आयु में ही जनता का विश्वास हासिल किया है। उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता का आभार जताया।

जनपद सदस्यों में ज्यादातर महिलाएं, महिला सशक्तिकरण का दिखा असर !
करतला जनपद के सभी 24 क्षेत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों में ज्यादातर महिलाएं शामिल है। इस तरह महिलाओं के नेतृत्व में करतला जनपद का विकास होगा और भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना को बल मिलेगा।
पुनः निर्वाचित फरसवानी के जनपद सदस्य फ़िरंत (पप्पू) राठौर ने जताया आभार।
जनपद क्षेत्र क्रमांक 21 फरसवानी से दोबारा निर्वाचित फ़िरंत (पप्पू) राठौर ने क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए जीत को भाजपा की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सबका साथ और सबका विकास की बात होती है। ऐसे में अंतिम छोर में बसे व्यक्ति तक भी शासन की योजनाओं को पहुंचाना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है।
