सक्ती (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में प्रशासनिक कसावट और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नई कलेक्टर जयश्री जैन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। मंगलवार को कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागों में लंबित प्रकरणों की एक-एक बिंदु पर गहन समीक्षा की। बैठक में लिए गए कड़े निर्णयों से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
नव पदस्थ सक्ती जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो निर्धारित समय प्रातः 10 बजे कार्यालय पहुंचे जाए।
जयश्री जैन की शुरुआती शिक्षा छत्तीसगढ़ के विश्रामपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में ही हुई थी। इसके बाद उन्होंने कॉलेज की उच्च शिक्षा होली क्रॉस कॉलेज से पूरी की और अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान (University Topper) हासिल किया।शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी प्रशासनिक यात्रा की शुरुआत की और वर्ष 2005 में राज्य प्रशासनिक सेवा (SCS) की अधिकारी बनीं। अपनी बेहतरीन कार्यकुशलता और निष्ठा के बल पर वे पदोन्नत होकर 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी बनीं।
उन्हें सूरजपुर जिले से पहली महिला आईएएस होने का गौरव भी प्राप्त है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं:
वर्ष 2021 में बिलासपुर अपर कलेक्टर के रूप में कार्य किया।
वर्ष 2025 में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रबंध संचालक के रूप में बेहतरीन प्रशासनिक मैनेजमेंट दिखाया।
वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में भी अहम जिम्मेदारियां संभालीं।

