कोरबा (समाचार मित्र) 7 सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा जिले के एक गांव के ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया हैं। ग्रामीणों की मांग है कि उनके पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे है जिसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नकटीखार का है जहां से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि स्थानीय जिम्मेदार अधिकारी गांव आकर बातचीत करें तभी धरना प्रदर्शन खत्म किया जाएगा। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने काई वाहनों को आने जाने दिया है और शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे है। ग्रामीणों की मांग है कि अधिकारी मौके पर आकर ग्रामीणों से बातचीत करें।
क्या है मुख्य मांगे –
ग्रामीणों की मुख्य मांग कि उनके पंचायत में मौजूद सड़को को बनाया जाए, पुल पुलिया और सीसी रोड आदि का निर्माण कार्य कराया जाए।




