Author: Omprakash Rajak

District - Balrampur

बलरामपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कलेक्टर ने शासन की मंशा के अनुरूप आत्मसमर्पित व्यक्तियों के उत्थान को प्राथमिकता देते हुए उन्हें केंद्र एवं राज्य की योजनाओं से शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश दिए। अब तक 31 लोगों को स्व-सहायता समूहों से जोड़े जाने की जानकारी पर उन्होंने यह संख्या और बढ़ाने को कहा।बैठक में बताया गया कि जिले के 24 आत्मसमर्पित व्यक्तियों में से 14 को आवास तथा 21-21 को खाद्यान्न सहायता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल…

Read More

बलरामपुर (समाचार मित्र) करम परब हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक चिंतामणि महाराज ने उक्त बातें कही है। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सामरी विधायक उद्देश्यवरी पैकरा सहित सांसद चिंतामणि महराज ने प्रकृति पूजा के साथ करमदेव की पूजा अर्चना और करमा उत्सव में हुए शामिल.

Read More

बलरामपुर (समाचार मित्र) जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सामरी-कुसमी मुख्य मार्ग पर उस वक्त हुआ, जब एक सूखे आम के पेड़ की भारी टहनी अचानक चलती बाइक पर आ गिरी।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सरगांवा निवासी 40 वर्षीय युवक अपनी पत्नी और बच्चे को बाइक पर बैठाकर शंकरगढ़ की ओर जा रहा था। सामरी-कुसमी मुख्य मार्ग पर गुजरते समय रास्ते में मौजूद एक सूखे आम के पेड़ की बड़ी टहनी अचानक टूटकर…

Read More

बलरामपुर (समाचार मित्र) बीएसएफ जवान सतीश मिश्रा शहीद, गाँव में शोक की लहरदेश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बीएसएफ के वीर जवान सतीश मिश्रा शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद जवान की सम्मान यात्रा के लिए बीएसएफ के वाहन को फूल-मालाओं से सजाया गया। मिश्रा परिवार एवं ग्रामीणों ने “भारत माता की जय” और “वीर सतीश मिश्रा अमर रहे” के नारों के साथ अपने वीर सपूत को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद…

Read More

बलरामपुर (समाचार मित्र) खराब सड़कों की वजह से आम लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। NH 343 सड़क बदहाल हो गया यहां लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। हर दिन ट्रक और भारी वाहनों के फसने से जाम की स्थिति निर्मित होती है।  अम्बिकापुर से रामानुजगंज तक 110 किलोमीटर की दूरी तय करने में दिन भर का समय लग जाता है। सड़क इतनी खराब है कि पूरा सड़क कीचड़ से भरा पड़ा है। बड़े बड़े नेता मंत्री इस सड़क पर प्रतिदिन चलते है पर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। आम यात्रियों का चलना फिरना खराब सड़क…

Read More