बलरामपुर (समाचार मित्र) बीएसएफ जवान सतीश मिश्रा शहीद, गाँव में शोक की लहरदेश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बीएसएफ के वीर जवान सतीश मिश्रा शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद जवान की सम्मान यात्रा के लिए बीएसएफ के वाहन को फूल-मालाओं से सजाया गया। मिश्रा परिवार एवं ग्रामीणों ने “भारत माता की जय” और “वीर सतीश मिश्रा अमर रहे” के नारों के साथ अपने वीर सपूत को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे।
शlBSF वीर सतीश मिश्रा का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, नम आंखों से किया यादभारत माँ की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वीर जवान सतीश मिश्रा को आज उनके पैतृक आवास पर अंतिम विदाई दी गई।जानकारी के अनुसार शहीद का पार्थिव शरीर BSF के वाहन से लाया गया, जिस पर “विनम्र श्रद्धांजलि – शहीद हुए हमारे वीर जवान” का बैनर लगा था। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति और गम से भरा रहा। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कहा कि देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देने वाले ऐसे वीर सपूत को हमारा शत-शत नमन है। ईश्वर शहीद की आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
जय हिंद!


