Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) अक्सर देखने को मिलता है कि जब तक कोई बड़ी घटना नहीं होती प्रशासन हरकत में नहीं आती। मामला है बरपाली का जहाँ बरपाली बस स्टैंड से तुमान जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर सघन बसाहट है और लगभग सभी लोग दुकान संचालित करते है। दुकान संचालन तक तो ठीक है लेकिन ये व्यापारी अपने दुकान के सामानों को सड़क तक ऐसे जमाकर रखते है कि बस स्टैंड से लेकर रेलवे फाटक तक सड़क के दोनों ओर केवल सामान ही नजर आती है और सड़क काफी संकरा हो जाता है जिससे गाड़ियों के आवागमन में काफी…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के कराटे खिलाड़ियों ने जीता कास्य पदक। राजधानी रायपुर जिले मे 13/04/24 को हुए राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगीता में समीर कंवर, देवेंद्र बरेठ और धीरज बरेठ ने कोरबा जिले को पदक दिला कर जिले का नाम रोशन किया । तीनो कराटे खिलाडी कोरबा जिले के ग्राम पंचायत नावापारा (रोगदा) का रहने वाले हैं। प्रतियोगीता मे भिन्न भिन्न जिले से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमे कोरबा जिले से धीरज ने अंडर 17 वर्ष, – 50 कि.ग्रा. समीर कंवर -17 वर्ष – 55कि ग्रा. तथा देवेंद्र बरेठ -15 वर्ष -50 कि.ग्रा. बालक वर्ग मे…
कोरबा (समाचार मित्र) दिनांक 13 अप्रैल 2024 को अनुभव भवन बालको नगर कोरबा में महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देेने के प्रयोजनार्थ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने अपने उद्बोधन में कहा गया कि बालकों एवं बालिकाओं का विवाह सही उम्र में करें, नाबालिक को गाड़ी चलाने न दें, अज्ञानता वश हमारे द्वारा बच्चों को दुपहिया वाहन चलाने के लिये दे दिया जाता है, दुर्भाग्यवश दुर्घटना होने पर पीड़ित पक्षकार को घायल एवं मृत्युकारित…
पोंडी से अमन सोनी की रिपोर्ट कोरबा (समाचार मित्र) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरेली के एनएसएस इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर शतप्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं से आह्वान एवं वॉल पेंटिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया । आज दिनांक 12/04/24 को विद्यालय में सभा आयोजित कर शिक्षकों द्वारा सभा को संबोधित किया गया एवं शत् प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। स्लोगन के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस अभियान में श्री जे.एल.रात्रे प्राचार्य, के.पी.यादव , टी.आर. देवांगन ,एस.आर.साहू एन.एस.एस.कार्यक्रम अधिकारी बी.पी.बघेल तथा सभी…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार सरोज पांडे ने संसदीय क्षेत्र के मड़वारानी, कोथारी, फरसवानी, सुखरीकला उमरेली सहित कई गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा युवा नेता कार्यकर्ताओं ने जमनीपाली से फरसवानी तक बाइक रैली निकालकर भाजपा के लिए जन समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान सरोज पांडे ने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता ने हमेशा से ही भाजपा को परिवार को स्नेह आशीर्वाद देते आई है। जनता के भरोसे पर भाजपा की सरकार सदैव खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहा है।…
कोरबा (समाचार मित्र) साइबर सेल कोरबा एवं उरगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपीगण पुलिस के हत्थे चढ़े है। आरोपियों के कब्जे से कुल 05 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त।आरोपियों के कब्जे से मारूति इको वाहन और हीरो प्लेजर स्कूटी को किया गया जप्त।जप्त गांजा कुल कीमती 41250 रूपये बिक्री रकम 47250 रूपये इको वाहन कीमती लगभग 03 लाख रूपये लाल रंग प्लेजर कीमती लगभग 20000 रूपये कुल जूमला कीमती 408500 रूपये किया गया…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) अंचल के जननायक स्व. बिसाहू दास महंत जी के जयंती शताब्दी समारोह के अवसर पर रक्तदाता क्रांति समूह के द्वारा धरम ब्लड सेंटर चांपा के सहयोग से रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन ग्राम सारागांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत जी छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती ज्योत्सना महंत, राजेश महंत जी, शिव डहरिया, गुलजार ठाकुर, राजेंद्र शुक्ला, डा के.पी. राठौर, डा ममता द्विवेदी आदि के द्वारा जननायक स्व. बिसाहुदास महंत जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। उपस्थित अभ्यागतो के द्वारा रक्तदान…
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के प्लान आफ एक्शन के अनुसार विद्यालय एवं महाविद्यालयों में जाकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के निर्देश दिया गया है। इसी तारतम्य में माननीय सत्येन्द्र कुमार साहू, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा एस.बी.आई. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें माननीय न्यायाधीश श्रीमती ज्योति अग्रवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोरबा के द्वारा अपने उद्बोधन में…
पोंडी से अमन सोनी की रिपोर्ट जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले के खोखरा स्थित माँ मनका दाई मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी, वहीं जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने उड़ीसा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।लोगों के आस्था का केंद्र बने खोखरा स्थित मां मनका दाई मंदिर में हुई चोरी की वारदात के बाद मामले में पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही थी। पुलिस और साइबर के टीम चोरों को पकड़ने लगातार छानबीन कर रही थी।सीसीटीवी…
पोंडी से अमन सोनी की रिपोर्ट कोरबा (समाचार मित्र) शहर के NKH हॉस्पिटल आए दिन लापरवाही और मरीजों के साथ विवादों के मामलों में सुर्खियों में रहता है आज फिर से NKH हॉस्पिटल में एक मरीज के मौत होने के बाद जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. वहीं अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की हाथापाई तक की नौबत आ गई. इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालाl मृतक सत्यनारायण पटेल (52 वर्ष) दादर खुर्द का रहने वाला है. कुछ…