Author: Nimesh Kumar Rathore
रायपुर (समाचार मित्र) प्रदेश में जमीन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने और अवैध प्लाटिंग रोकने के उद्देश्य से भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2025 छत्तीसगढ़ विधानसभा में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है.संसोधन के बाद 5 डिसमिल से कम कृषि भूमि की बिक्री नहीं हो सकेगी. यह नियम शहरों में लागू नहीं होगा. नामांतरण प्रक्रिया होगी सरल । इसके अलावा संसोधन के बाद भू स्वामी की मृत्यु हो जाने पर उसके वारिश और उत्तराधिकारी को नामांतरण के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. भू स्वामी जीवित रहते भी अपने वारिस और उत्तराधिकारी को अपने स्वामित्व की जमीन दर्ज…
कोरबा (समाचार मित्र) प्रार्थी मेघनाथ यादव पिता बोधन यादव उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम खैरभवना थाना उरगा जिला कोरबा छ0ग0 का दिनांक 21.07.2025 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत पत्र देकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि वह दिनांक 21.07.2025 को रात्रि लगभग 02:30 बजे सावन सोमवार होने से अपने घर से कनकेश्वर धाम कनकी शिव मंदिर दर्शन करने के लिये जा रहा था और रास्ते में नहर रोड कनबेरी बाजार के पास कुछ श्रध्दालू डी.जे. साउण्ड सिस्टम के गाना में डांस कर रहे थे उसी समय विक्रम शर्मा, नामक व्यक्ति अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर डी.जे.…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) संसदीय मानसून सत्र के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। त्याग पत्र देने का कारण स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि अचानक इस्तीफा देने के पीछे का कुछ और भी हो सकता है जिसका खुलासा समय के साथ होगा फिलहाल स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है।
मदन दास – संवाददाता कोरबा (समाचार मित्र) बरसात के मौसम के लगते ही थल के बिल मे रहने वाले विषैले जीव जंतु का विचरण शुरू हो जाता है जैसे सांप बिछु यैसा ही नजारा कटघोरा विकास खंड अंतर गत ग्राम सराय सिंगार दिखने को मिला जहाँ गाव मे रहने वाले कोटवार के बाड़ी मे एक 10 फिट का अजगर देखा गया उस अजगर सांप को देखते ही यथा शीघ्र सर्पमित्र सुनील कुमार गोंड जो की RCRS reptile care and RESQUE society…के सदस्य है उनको सूचित लिया गया उनके द्वारा जगह मे पहुँच कर अजगर का सफल रेसक्यु किया गया उनके…
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में राजनीति का पारा एक बार फ़िर गर्म होने वाला है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के आवास पर कथित शराब घोटाले से संबंधित चल रही धन शोधन जांच के तहत नए छापे मारे.
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा के एक होटल में रहकर ट्रेनिंग करने वाली एक महिला डॉक्टर से होटल के सफाई कर्मी ने अनाचार का प्रयास किया। खिड़की से कूद कर अंदर आए सफाई कर्मी ने चाकू से डरायाल धमकाया महिला डॉक्टर उससे निरंतर लड़ती और चीख पुकार करती रही जिसके कारण आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। एस पी ऑफिस के ठीक सामने स्थित होटल टॉप इन टाउन में शक्ति से कोरबा आकर ट्रेनिंग करने वाली महिला डॉक्टर रूम नंबर 122 में रह रही है। बीती रात उसके कमरे में 35 वर्षीय राजा खड़िया नामक सफाई कर्मी खिड़की से घुसा और…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसले में कहा कि अगर किसी को गलत तरीके से लंबे समय तक जेल में रखा जाता है, तो उसे मुआवजा देने के लिए एक कानून बनाने की जरूरत है. कोर्ट ने कहा कि इस पहलू पर फैसला लेना संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है. जानिए कोर्ट ने इस अहम फैसले में क्या कहा… जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि अमेरिका के विपरीत, भारत में गलत तरीके से कैद किए गए लोगों को मुआवज़ा देने के लिए क़ानूनों का…
रायपुर (समाचार मित्र) आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ शासन ने यह निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि वही किसान अपनी सोसाइटी में धान बेच सकेंगे, जिनका पंजीयन एग्रीस्टेक पोर्टल में होगा. पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है. इस दौरान जिन किसानों के पास फार्मर आर्डडी नहीं है तो समर्थन मूल्य पर धान बेचने और पीएम सम्मान निधि से हाथ धोना पड़ सकता है.एग्रीस्टेक पोर्टल, भारत सरकार की डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य किसानों…
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूली छात्रों के बीच गैंगवार हुआ है। इस गैंगवार में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी छात्र फरार हो गया है। पुलिस की टीम आरोपी के तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी के दादर माध्यमिक शाला का है। यहां एक साथ पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद…
कोरबा (समाचार मित्र) जिले में अवैध शराब कोचियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। जिला प्रशासन के नाक के नीचे अवैध महुवा शराब से लेकर देशी एवं विदेशी शराब खुलेआम बिकते देखे जा रहे है। ताज़ा मामला ग्राम पंचायत देवलापाठ एवं फरसवानी क्षेत्र का है जहां गली गली अवैध शराब बिक्री हो रहा है। ग्राम देवलापाठ बस्ती में खुलेआम देशी एवं विदेशी शराब दुकानों में बिक रही है जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। चुनिंदा लोगों को पकड़कर बड़ी रकम लेन देन कर आबकारी विभाग मौके पर ही छोड़ रहे है। सुबह से शाम तक शराब की…