Author: Gyan Shankar Tiwari
कोरबा/नुनेरा/पाली – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ग्राम नुनेरा में ब्लॉक स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया।काला दिवस मनाते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज चौहान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा,दुलेश्वरी सिदार, सुकालू राम पटेल, मंडल अध्यक्ष अमेरिका प्रसाद पटेल, मंडल उपाध्यक्ष राम खिलावन तिवारी, महेंद्र सिंह तंवर, शिवदास तथा मीडिया प्रभारी ज्ञान शंकर तिवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसमें कांग्रेस के विभिन्न संगठनों एवं प्रकोष्ठों से जुड़े…
कोरबा/पाली (समाचार मित्र) सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका परिषद कटघोरा के कार्यालय परिसर में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी का शिविर में ही निराकरण किया गया। शिविर में राशन कार्ड तथा जन्म, विवाह और मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दिव्यांगजन, पेंशन, वृद्धावस्था, सामाजिक सुरक्षा, राष्ट्रीय परिवार सहायता, कृषि, श्रम, विद्युत, पीएम स्वनिधि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सोलर एनर्जी और आधार सेवा से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने सेवा सेतु शिविर की सराहना…
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट पाली। इंडियन पब्लिक स्कूल हेड ऑफिस पाली में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर इंडियन पब्लिक स्कूल की चैतमा, पोंड़ी, जटगा एवं पाली शाखाओं सहित रामकृष्ण मिशन पब्लिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टॉफ ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित शिक्षकों एवं स्टॉफ ने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, सादगी, ईमानदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को…
कोरबा/पाली (समाचार मित्र) ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को सड़क, जल संरक्षण और सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम नेवसा में सामुदायिक भवन सह आहाता निर्माण के लिए 19 लाख 59 हजार 488 रुपये, तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण के लिए 16 लाख 11 हजार 624 रुपये तथा 620 मीटर सीसी रोड निर्माण के…
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत द्वारा शिविरों के सुचारू संचालन तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार जिले…