कोरबा/नुनेरा/पाली – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ग्राम नुनेरा में ब्लॉक स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया।काला दिवस मनाते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज चौहान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा,दुलेश्वरी सिदार, सुकालू राम पटेल, मंडल अध्यक्ष अमेरिका प्रसाद पटेल, मंडल उपाध्यक्ष राम खिलावन तिवारी, महेंद्र सिंह तंवर, शिवदास तथा मीडिया प्रभारी ज्ञान शंकर तिवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसमें कांग्रेस के विभिन्न संगठनों एवं प्रकोष्ठों से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और मताधिकार की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों को उठाया।कांग्रेस की ओर से इस कार्यक्रम के माध्यम से वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध जताया गयाकार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और संगठन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, बूथ कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी द्वारा काला दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।


