छत्तीसगढ़)/जांजगीर (समाचार मित्र) शासकीय स्कूल में पदस्त एक शिक्षक की करतूतों ने राज्य भर में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे शिक्षक पर असामान्य परिस्थितियों में अपनी पेंट उतारकर स्कूल में बैठकर छात्रों के साथ अश्लील हरकते करने का गंभीर आरोप है। छात्राओं ने जब इसकी शिकायत परिजनों को की तक परिजन दौड़कर स्कूल आए और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला उजागर हुआ। जब परिजनों को पता चला तब प्रधानपाठक स्कूल में पेंट पहने लगे जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक को इस मामले में छात्रों के साथ अश्लील हरकत करने एवं छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। आज शनिवार को आरोपी प्रधानपाठक को जेल भेजा जाएगा। मामला ये कि आरोपी प्रधानपाठक ने अकेली पाकर छात्रा का हाथ पकड़ लिया था जब हाथ छोड़ाकर छात्रा भागी और परिजन को सूचना दी। परिजनों को जब पता चला तब स्कूल आकर देखा तो प्रधानपाठक कपड़े उतारकर बैठा था। घटना के बाद लोगों का आक्रोश फैल गया और वीडियो वायरल होने पर प्रधानपाठक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के कलेक्टर ने निर्देश दे दिए। जिसपर पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोंगाकोहरौद गांव के प्रायमरी स्कूल के प्रधानपाठक को गिरफ़्तार कर लिया।

