कोटा (समाचार मित्र) जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल दलहा बाबा धाम में आज जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने दौरा किया।
सीईओ श्री अग्रवाल ने दलहा बाबा प्रांगण का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दलहा समिति द्वारा धाम के सौंदर्यीकरण और विकास को लेकर विभिन्न मांगें रखी गईं।
वहीं नगर पालिका परिषद कोटा की अध्यक्ष सरोज साहू ने नगर के वार्ड क्रमांक 2, 4, 7, 8, 9, 10, 14 और 15 में डीएमएफ मद से आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति देने का निवेदन किया, जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने जल्द स्वीकृति प्रदान करने की सहमति दी।
इस अवसर पर दलहा आश्रम के संत श्री राधेश्याम महाराज, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सरोज साहू, बैकुंठ जायसवाल, विकास सिंह, मोहन श्रीवास सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच और जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

