जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जिले के कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के शासकीय अस्पतालों का नियमित एवं औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर अस्पतालों में उपस्थित रहें और मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। अस्पतालों में उपचार, दवाइयों एवं अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने रात्रिकालीन एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को विशेष रूप से दुरुस्त रखने तथा रात्रि में भी अस्पतालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति एवं रात्रि में भी मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।


