रायपुर (समाचार मित्र) रायपुर के दूधाधारी मठ के पास रह रहें एक बुजुर्ग की तबियत काफी ज्यादा खराब थी अग्रवाल सभा के सदस्यों को जब इस बात की जानकारी हुई तो सभा के सदस्य उस बीमार बुजुर्ग को रायपुर स्थित मेकाहारा हॉस्पिटल में इलाज करवाने के लिए एडमिट कराये इलाज के दौरान लगने वाले सारे शुल्क, दवा और खान पान की व्यवस्था टीम के सदस्यों ने की जिनमें अध्यक्ष विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में सुजाता अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा, बीमार बुजुर्ग आज पूरी तरह स्वस्थ होने के उपरांत सभी सदस्यों से मिले और खुशहाल नजर आए, टीम के द्वारा बुजुर्ग सदस्य को कपड़े और जरूरत की सामान देते हुए उनके रहने की व्यवस्था एक वृद्धाश्रम में की गयी।


