कोरबा (समाचार मित्र)
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में बिहार से आए एक युवक के लापता होने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक कोरबा जिले में चल रहे एक कैंपेन कार्यक्रम में शामिल होने आया था जिसके बाद जिसके बाद 48 घंटों से लापता है। विश्वनीय सूत्रों के अनुसार ग्राम मुकुंदपुर के पास मौजूद नहर में छोटे बच्चों को नहाते देखकर नहर में उतरा था जहां से लापता है। आशंका जताई जा रही है कि तेज बहाव में युवक बह गया हो, परंतु 48 घंटों के बाद भी युवक का पता नहीं चलने से परिजन परेशान है।
बिहार से आया युवक आखिर कहां गायब हो गया ?
लापता युवक का नाम मनीष कुमार सिंह पिता संतोष कुमार सिंह बताया जा रहा है। उरगा पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है और लापता युवकों की तलाश जारी है।


