छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) लगातार हो रही बारिश से महानदी अपने रौद्र रूप में हैं सारंगढ़ जिला अंतर्गत सरिया के रानीडीह के पास नदी में एक गर्भवती गौ माता को बहते देख समीपस्थ ग्राम कोर्रा के युवक भूपेंद्र साहू ने तत्काल नदी में छलांग लगाई और बाकी दोस्त जिनमें प्रमोद साहू, बंटी साहू, अनिल साहू एवं सनत सिदार ने नाव के द्वारा नदी में प्रवेश करते हुए रस्सी फेंका जिसे उपेंद्र ने गौ माता के गले में बांधते हुए सुरक्षित किनारे लाकर बाहर निकाला, युवाओं द्वारा किये गये इस साहसिक कार्य के किये सरिया के नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने युवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।


