कटघोरा (समाचार मित्र) मानव सेवा और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से SJR Foundation, कटघोरा के तत्वावधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 12 सितंबर 2026, शनिवार को अरदा चौक, कटघोरा में आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर में 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं एवं नागरिकों के लिए ब्लड ग्रुप तथा हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रक्तदान करने वाले सभी सम्मानित रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से लोगों से सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने की अपील की जाएगी।
विशेष सहयोगी
– श्री राज दीवान जी (समाजसेवक) — 6260613461
– श्री डी.डी. दीवान — 6264504212
सेवा मित्र संगठन
– श्री आर.के. राव (कटघोरा) — 8770671293
– श्री सुदाम खुटिया (बांकीमोंगरा) — 9144444122
– शुभम किराना दुकान, अरदा चौक
विनीत
SJR Foundation, कटघोरा
समस्त आयोजक
ग्राम अरदा, भेजीनारा, हर्राभाठा, शुक्लाखार, ढेलवाडीह, ढपढप एवं समस्त परिक्षेत्रीय नागरिक।
आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सहभागी बनें और यातायात नियमों के पालन का संकल्प लेकर समाज को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।


